खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम
Patna News: 2025 को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम ,पटना के अधीन कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए विकास प्रबंधन संस्थान,पटना में तीन दिवसीय Competency Enhancement Programme (CEP)प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: ₹6204.65 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक-22-04-2025 से प्रारंभ हो कर दिनांक-24-04-2025 तक चला। प्रशिक्षण के तीसरे बैच में बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, पटना के जिला प्रबंधक (DM SFC) , खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव , विभिन्न जिलों में पदस्थापित सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित कुल 20 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया।तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इनोवेटिव लीडरशिप एवं आर्गनाइजेशनल इक्सीलेंस के महत्व से अवगत कराया गया।
ये भी पढ़ेंः Patna: खेलो इंडिया के लिए पटना में सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का हुआ औपचारिक उद्घाटन
