amit shah reaches raipur

Raipur पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah..सीएम साय ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Amit Shah ने चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़  दौरे (Amit Shah Chhattisgarh Visit) पर हैं. शाह शुक्रवार रात 10 बजे के बाद विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. 

ये भी पढ़ें: किसानों को सुगमता से मिल रहा है बीज: CM Sai

 इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद रहे.

आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह नवागांव हेलीपेड पहुंचें जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ नवागांव पहुंचे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का हैलीपेड में सांसद रायपुर लोकसभा श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू और श्री रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद श्री चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच श्री भागवत साहू और संभाग आयुक्त श्री महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वागत किया।

हेलीपेड में स्वागत के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह नवागांव से महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्म स्थली चम्पारण के लिए रवाना हुए। अमित शाह ने चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की।