Ujjain में बना नया हेरिटेज होटल, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) उज्जैन में हेरिटेज होटल (Heritage Hotel) का लोकार्पण करेंगे। महाकाल विस्तारीकरण योजना में महाराजवाड़ा स्कूल भवन (Maharajwada School Building) को हेरिटेज होटल (Heritage Hotel) में तब्दील कर दिया गया है। मंदिर से मात्र 500 फीट की दूरी पर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग (Madhya Pradesh Tourism Department) द्वारा बनाई गई महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल में मराठा वास्तु शैली का पूरा ध्यान रखा गया है। इसका लोकार्पण सीएम मोहन यादव 15 फरवरी को करेंगे।
ये भी पढ़ेंः MP News: MP के 54 गावों के बदल जाएंगे नाम, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

महाकाल लोक (Mahakal Lok) का लोकार्पण होने के बाद देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब जल्द ही धार्मिक नगरी में हेरिटेज होटल की सुविधा मिलने लगेगी। महाकाल मंदिर से मात्र 500 फीट की दूरी पर बने महाराजबाड़ा स्कूल को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल (Maharajwada Heritage Hotel) में तब्दील किया है। इसके रेनोवेशन के दौरान मराठा वास्तुशैली का पूरा ध्यान रखा गया है। होटल में दो महाराजा और महारानी सुइट बनाए गए में हैं, जो आर्टीफिशियल इंटेलीजेंसी (AI) से चलेंगे। ऐसे में यहां आने वाले मेहमानों को इतिहास की झलक के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी और लग्जरियस लाइफ एक्सपीरियंस मिल सकेगा।
ये भी पढे़ंः MP: CM मोहन यादव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, महाकुंभ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
होटल के कमरों से हो सकेंगे शिखर दर्शन
महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल के कमरों से ही महाकाल मंदिर के शिखर के दर्शन हो सकेंगे। फिलहाल होटल के कमरों का किराया तय नहीं किया गया है। आपको बता दें कि पूर्व में इस इस भवन में सरकारी स्कूल लगता था। इसे हेरिटेज होटल में तब्दील करने में 18 करोड़ रुपए का खर्च आया है। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने कहा कि लोकार्पण के बाद हेरिटेज होटल को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जानकारी सामने आई है कि 15 फरवरी को सीएम डॉ. मोहन यादव महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का लोकार्पण करने के लिए उज्जैन आ सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आयरन वेस्ट से बनाई गई कलाकृतियां
महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल से महाकाल लोक और महाकाल मंदिर का नजारा बहुत ही भव्य दिखाई देता है। यहां रुककर सुबह 4 बजे भस्म आरती में जाना भी आसान है। रूफ टॉप से शिखर दर्शन के साथ होटल की दांयी ओर के कमरे से भी शिखर दर्शन हो सकेंगे। परिसर में आयरन वेस्ट से पांच कलाकृतियों का निर्माण हुआ है, जिसमें दो त्रिशूल, एक हाथी और दो अन्य मूर्तियां बनाई गई हैं। होटल में लोहे के भव्य गेट लगाए गए हैं। पहले से लगे मराठा कालीन दरवाजों को भी वैसे ही रखते हुए उन्हें पेंट कर सुन्दर बना दिया है।
रुद्रसागर पर 22.5 करोड़ का पुल बनकर तैयार
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की मंशानुसार उज्जैन में रुद्रसागर पर बने पुल का लोकार्पण भी जल्द होगा। बता दें कि रुद्रसागर पर 22.5 करोड़ की लागत पुल तैयार किया गया है। पुल की लंबाई 200 मीटर व चौड़ाई 9 मीटर है। श्रद्धालु कम से कम चलकर महाकाल के दर्शन कर सकें, इसके लिए इसका निर्माण किया गया है। ये पुल श्रद्धालुओं को मुख्य पार्किंग से सीधे श्री महाकाल लोक तक जाने के काम आएगा। पुल से श्रद्धालु लाइट एंड साउंड शो भी देख सकेंगे।

