Tv News Anchors

Tv News Anchors: टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री के 2 लोकप्रिय एंकर्स ने NDTV जॉइन किया

TV
Spread the love

Tv News Anchors: बड़ी ख़बर टीवी न्यूज़ चैनल से आ रही है। टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री के 2 लोकप्रिय एंकर्स (Popular Anchors) ने NDTV जॉइन कर लिया है जिसमें एक हैं शुभांकर मिश्रा (Shubhankar Mishra) और दूसरे मीनाक्षी कंडवाल (Meenakshi Kandwal)। बता दें कि दोनों की एंट्री से चैनल की प्राइम टाइम लाइनअप में और मजबूती आने की उम्मीद है।

Pic Social Media

सुभांकर मिश्रा करेंगे प्राइम टाइम शो

शुभांकर मिश्रा (Shubhankar Mishra) NDTV में कंसल्टेंट के रूप में शामिल होंगे और रात 8 बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगे। खास बात यह है कि NDTV जॉइन करने के बावजूद वे अपना यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट ‘Unplugged’ भी जारी रखेंगे।

बता दें कि करीब दो साल पहले शुभांकर ने टीवी न्यूज को अलविदा कह दिया था और तब से वे डिजिटल मीडिया पर सक्रिय हैं। @shubhankarmishraofficial यूट्यूब चैनल पर उनके 5.75 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यहां वे चर्चित हस्तियों से विभिन्न मुद्दों पर गहन बातचीत करते हैं।

ये भी पढ़ेंः India News: इंडिया न्यूज़ में बवाल क्यों मचा है?

शुभांकर मिश्रा एक चर्चित पत्रकार होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV9 भारतवर्ष से की थी और फिर आजतक पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के गोंडा से ताल्लुक रखने वाले शुभांकर की पढ़ाई दिल्ली में हुई। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया और पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा।

Pic Social Media

मीनाक्षी कंडवाल भी NDTV में शामिल

वहीं, जानी-मानी न्यूज एंकर मीनाक्षी कंडवाल (Meenakshi Kandwal) ने भी NDTV का दामन थाम लिया है। इससे पहले वे टाइम्स नाउ नवभारत में रात 10 बजे का प्राइम टाइम शो ‘ओपिनियन इंडिया’ होस्ट करती थीं। उससे पहले वे ‘आजतक’ में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत थीं और सुबह 10-11 बजे की डिबेट शो की एंकर थीं।

मीनाक्षी का करियर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 2010 में ‘स्टार एंकर हंट’ जीतकर टीवी न्यूज इंडस्ट्री में कदम रखा था और ‘स्टार न्यूज’ से अपनी एंकरिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने इंडिया टीवी और फिर 2015 में आजतक जॉइन किया, जहां वे लंबे समय तक रहीं।

ये भी पढ़ेंः Pinki Rajpurohit: इस न्यूज़ चैनल से जुड़ीं पिंकी राजपुरोहित  

दिल्ली यूनिवर्सिटी के विवेकानंद कॉलेज से कॉमर्स ग्रेजुएट मीनाक्षी ने मास कम्युनिकेशन में एमए भी किया है। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर, भारत-चीन द्विपक्षीय वार्ता, प्रयागराज कुंभ, और नोटबंदी जैसे अहम विषयों पर रिपोर्टिंग की है, जिसे काफी सराहा गया।

ख़बरी मीडिया की तरफ से शुभांकर मिश्रा और मीनाक्षी कंडवाल को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।