Salary crisis in India News! Allegations of not getting salary for three months

India News: इंडिया न्यूज़ में बवाल क्यों मचा है?

TV
Spread the love

India News: देश के पुराने न्यूज़ चैनलों में शुमार इंडिया न्यूज़(India News) में इन दिनों जबरदस्त असंतोष का माहौल है। चैनल से जुड़े कई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से तनख्वाह नहीं मिली, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। टेक्निकल स्टाफ, रिपोर्टर्स और प्रोड्यूसर्स सहित कई विभागों के कर्मचारी इस समस्या से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी प्रबंधन ने अब तक न तो वेतन भुगतान को लेकर कोई स्पष्ट समय-सीमा दी है और न ही कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण।

ये भी पढ़ें: Pinki Rajpurohit: इस न्यूज़ चैनल से जुड़ीं पिंकी राजपुरोहित  

भड़ास में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने वेतन को लेकर अपनी आवाज़ उठाई, तो उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई या फिर तनावपूर्ण माहौल में काम करने को मजबूर किया गया। कई कर्मचारियों को यह भी डर है कि आवाज़ उठाने पर नौकरी से हटाया जा सकता है।

प्रबंधन पर पक्षपात का आरोप

कर्मचारियों का कहना है कि जहां एक ओर अधिकांश स्टाफ वेतन के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं प्रबंधन से जुड़े चुनिंदा लोगों और हाल ही में नियुक्त कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित भुगतान किया जा रहा है। इनमें पूर्व ज़ी न्यूज़ के अधिकारी अभय ओझा की टीम के लोग शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति हाल ही में हुई है। सूत्र बताते हैं कि HR विभाग के कुछ ‘पसंदीदा’ कर्मचारियों को भी आंशिक या विलंबित भुगतान मिल रहा है, जबकि अधिकांश पुराने और मेहनती कर्मचारी पूर्ण रूप से वेतन से वंचित हैं।

बढ़ते संकट और प्रबंधन की चुप्पी के चलते कई कर्मचारी अब नौकरी छोड़ने या कानूनी विकल्प तलाशने पर भी विचार कर रहे हैं। इस संदर्भ में इंडिया न्यूज़ की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।