TRP: न्यूज चैनलों में टीआरपी की जंग और कड़ी होने वाली है। क्योंकि सरकार ने टेलीविजन ऑडियंस मापन प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए टीवी रेटिंग पॉलिसी (TRP) 2026 को अधिसूचित किया है। नई नीति के तहत ‘लैंडिंग पेज व्यूअरशिप’ को रेटिंग मापन से बाहर रखा गया है और इसे केवल मार्केटिंग टूल के रूप में उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

इसके साथ ही, रेटिंग एजेंसियों के लिए पारदर्शी कार्यप्रणाली का खुलासा अनिवार्य किया गया है और डेटा सुरक्षा के लिए DPDP मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया गया है।
नीति में ड्यूल-ऑडिट सिस्टम लागू करने का प्रावधान है, जिससे बड़े सैंपल साइज के जरिए डेटा की सटीकता को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
इसके अलावा, टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए नेट वर्थ की पात्रता को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे अधिक संस्थाओं की भागीदारी संभव हो सके।
