Journalist Shweta Verma becomes Bureau Chief of ITV Network, takes up new responsibility in Mumbai

Shweta Verma: टीवी पत्रकार श्वेता वर्मा की इस चैनल में घर वापसी

TV
Spread the love

Shweta Verrma: टीवी पत्रकार श्वेता वर्मा ने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। श्वेता वर्मा, देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के साथ मीडिया के साथ दोबारा जुड़ गई हैं। उन्होंने ‘NewsX’ और ‘India News’ के लिए मुंबई ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली है।

ये भी पढ़ें: Sudhir Chaudhary: क्या सुधीर चौधरी एंकरिंग छोड़ फिल्म बनाने जा रहे हैं ?

श्वेता वर्मा ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिएये इस नई पारी की जानकारी शेयर की। उन्होंने इसे अपने करियर का एक ‘रोमांचक अध्याय’ बताते हुए कहा कि वह अब प्रभावशाली स्टोरीज, सार्थक संवाद और मजबूत ग्राउंड रिपोर्टिंग पर फोकस करेंगी।

अपनी नई पारी के बारे में समाचार4मीडिया से बातचीत में श्वेता वर्मा ने कहा कि यह अवसर उनके लिए बेहद खास है और वह आगे भी मजबूत और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

बता दें कि इसके पहले भी श्वेता शर्मा ‘आईटीवी नेटवर्क’ करीब साढ़े चार साल तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

करीब 10 साल के अनुभव वाली श्वेता वर्मा एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं, जिन्होंने लाइव रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग न्यूज और हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू में खास पहचान बनाई है। इससे पहले वह ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ी थीं, जहां उन्होंने कई बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को कवर किया, जिसमें लोकसभा चुनाव भी शामिल हैं।

अपने करियर के दौरान श्वेता वर्मा ने महाराष्ट्र के कई दिग्गज नेताओं के इंटरव्यू भी किए हैं। इसके अलावा पूर्व में वह इंडिया टीवी (India TV) और न्यूज24 (News24)  में भी काम कर चुकी हैं।

श्वेता की खासियत खोजी पत्रकारिता, क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग और डेडलाइन पर असरदार कंटेंट तैयार करना रही है। उन्होंने राजनीतिक कवरेज के साथ-साथ सिविक इश्यूज, इंफ्रास्ट्रक्चर और ह्यूमन इंटरेस्ट स्टोरीज पर भी व्यापक काम किया है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो श्वेता वर्मा ने मुंबई यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री ली है।

खबरी मीडिया की ओर से श्वेता वर्मा को ढेर सारी शुभकामनाएं।