Ananya Bhattacharya appointed Executive Editor of NDTV

NDTV: NDTV पहुंचीं अनन्या भट्टाचार्य, मिली बड़ी जिम्मेदारी

TV
Spread the love

NDTV: NDTV में बड़ी एंट्री हुई है। तेज तर्रार पत्रकार भट्टाचार्य को चैनल में लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट और ट्रैवल की जिम्मेदारी दी गई है। बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर अनन्या के कंधे पर फूड वर्टिकल (Food vertical) की भी जिम्मेदारी होगी।

​रिपोर्टिंग में एक दशक से अधिक के अनुभव के साथ, अनन्या ने कई महत्वपूर्ण कहानियों को कवर किया है—उत्तरी बंगाल के चाय बागानों में मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने और असम में आतंकवादी हमलों की रिपोर्टिंग से लेकर बंगाल विधानसभा चुनावों के व्यापक कवरेज तक। उन्होंने वैश्विक सांस्कृतिक मंचों की भी रिपोर्टिंग की है, जिनमें ऑस्कर और कान्स (Cannes) के कई संस्करण शामिल हैं।


​दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक हैं। 2022 में अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए उन्हें ‘E4M 40 अंडर 40’ लिस्ट में शामिल किया गया और इंडिया टुडे चेयरमैन अवार्ड्स में ‘राइजिंग स्टार’ का खिताब भी जीत चुकी है। इंडिया टुडे में उन्होंने ट्रैवल पर ध्यान केंद्रित करते हुए एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल वर्टिकल को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।
2022 में उन्होंने ‘DailyO 2.0’ लॉन्च किया, अनन्या टाइम्स ऑफ इंडिया और ज़ी न्यूज़ ऑनलाइन के साथ भी काम कर चुकी हैं।
​उत्तरी बंगाल की मूल निवासी अनन्या की पहचान ऐसी कहानियों को खोजने के लिए है जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। अब अनन्या और उनकी टीम ndtv में digital content और ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगी।

ख़बरी मीडिया की तरफ से अनन्या भट्टाचार्य को उनकी नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।