Traffic Update: नोएडा से दिल्ली जाने वाले पहले यह खबर पढ़ लीजिए
Traffic Update: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में रहते हैं और दिल्ली जाने जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली (Delhi) में गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) से पहले कर्तव्य पथ पर विजय चौक से लेकर सी-हेक्सागन (C-Hexagon) तक रिहर्सल 17 जनवरी यानी आज से शुरू हो रही है। इसके कारण सुबह 10:15 से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्य पथ (India Gate) की तरफ जाने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Noida Police: नोएडा पुलिस..आपने तो वाक़ई कमाल कर दिया

इस दौरान आम लोगों को समस्या न हो, इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। इस व्यवस्था के अनुसार, ट्रैफिक के लिए कुछ मार्गों पर प्रतिबंध और बदलाव किए गए हैं जिससे रिहर्सल के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। रिहर्सल के दौरान विशेष यातायात व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी तक लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के मुताबिक परेड रिहर्सल (Parade Rehearsal) के कारण सुबह 10:15 से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मान सिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागन वाहनों के लिए बंद रहेगा। लोगों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा बताए गए मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: नोएडा से दिल्ली..इन 5 रास्तों पर जाने से बचें!
जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग
दक्षिण से सीपी-केंद्रीय सचिवालय जाने के लिए
मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग
रिंग रोड, लिंक रोड, पंचकुईंया रोड, वंदे मातरम मार्ग
नॉर्थ एवेन्यू, रिंग रोड, सरदार पटेल मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, आरएमएल
पूर्व-पश्चिम के बीच आवाजाही
रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराज रोड, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, साईमन बोलिवर मार्ग, वंदेमातरम मार्ग।
रिंग रोड, पंजाबी बाग आईएसबीटी, चंदगी राम अखाड़ा, आईपी कॉलेज, माल रोड, आजादपुर।
रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड, वंदेमातरम मार्ग।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
उत्तर से दक्षिण जाने के इन रास्तों को चुनें
रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, रिंग रोड।
लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड।
पृथ्वीराड रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड।
अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, आरएमएल, बाबा खड़क सिंह मार्ग।
बर्फखाना-आजाद मार्केट, रानी झांसी फ्लाईओवर, पंचकुईंया रोड, हनुमान मूर्ति, वंदेमातरम मार्ग, धौला कुआं।
