Traffic Alert: अगर आप नोएडा आ रहे हों या फिर नोएडा से कहीं और जा रहे हों तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि शनिवार यानी 30 अगस्त 2025 को ट्रैफिक, आंशिक तौर पर डायवर्ट रखा जाएगा। आपको बता दें शनिवार को नोएडा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम है। नोएडा में VVIP मूवमेंट की वजह से नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा शहर में शनिवार को कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी वाले बेहद खुश हैं, वीडियो देखिए, समझ जाएंगे

शनिवार को इन रास्तों पर जाने से बचें
आपको बता दें कि नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर शनिवार के लिए भारी भरकम व्यवस्था की गई है। इसी व्यवस्था के तहत नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को नोएडा शहर में रूट डायवर्जन करने का फैसला किया है। नोएडा में रूट डायवर्जन करने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि शनिवार 30 अगस्त 2025 को नोएडा शहर में दिल्ली से आने वाले चिल्ला रोड तथा DND से लेकर नोएडा के फिल्म सिटी तक आंशिक रूप से रूट डायवर्जन रहेगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि शनिवार को दिल्ली से चिल्ला तथा DND होते हुए फिल्म सिटी तक के मार्ग पर यात्रा करने से परहेज करें। नोएडा शहर में मुख्यमंत्री एक दूसरे कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। इस कार्यक्रम का विवरण जारी नहीं किया गया है।
नोएडा आ रहे हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस बार नोएडा शहर का दौरा बेहद खास दौरा है। इस बार सीएम एक खास कंपनी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-80 में राफे एमफाइबर प्रा.लि. नाम की कंपनी स्थापित है। नोएडा शहर की यह कंपनी भारतीय सेना के लिए हथियार बनाने का काम करती है। सेना के लिए हथियार बनाने वाली नोएडा की कंपनी ने शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने की घोषणा की है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के CM योगी नोएडा क्षेत्र के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे नोएडा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे के दौरान भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उनके साथ होंगे। राजनाथ सिंह सीधे दिल्ली से नोएडा आएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हवाई मार्ग के द्वारा गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरकर हैलीकाप्टर के द्वारा नोएडा आएंगे। दोनों बड़े नेताओं के नोएडा आगमन के लिए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा की भारी व्यवस्था करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: UP News: 3 दिन बाद यूपी के इन जिलों में नहीं मिलेगा पेट्रोल, पढ़िए पूरी खबर
नोएडा में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 2500 पुलिस वाले
नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह नोएडा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की खुद देखभाल कर रही हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2500 पुलिस वालों की तैनाती कर दी है। इस दौरान नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने नोएडा शहर में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है।

