नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोग यह Traffic Advisory जरूर पढ़ लें, नहीं तो होगी परेशानी
Traffic Advisory: नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day) की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने ट्रैफिक व्यवस्था में कई बड़े बदलाव कर दिए हैं। अगर आप 24 या 26 जनवरी को अपनी गाड़ी से बाहर जाने का सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि पहले ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) पढ़ें लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida के इस बिल्डर की मुश्किलें बढ़ने वाली है!

इन मार्गों पर रहेगी पूरी तरह से रोक
गणतंत्र दिवस को लेकर परेड रिहर्सल वही मार्ग अपनाएगी, जो गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन परेड का होगा। इस दौरान विजय चौक, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट (India Gate) और इससे जुड़े कई मार्गों पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। परेड खत्म होने तक समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक का मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर 23 जनवरी की रात 11 बजे से ही रफी मार्ग, जनपथ, और मान सिंह रोड के माध्यम से ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक लगा दी गई हैं। सुबह 9:15 बजे से इंडिया गेट का सी-हेक्सागन क्षेत्र भी परेड के तिलक मार्ग तक जाने के लिए बंद रहेगा। तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर सुबह 10:30 बजे से ट्रैफिक पर पूरी तरह रोक रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की निगरानी में परेड की प्रगति के आधार पर ही इन मार्गों पर क्रॉसिंग की अनुमति दी जाएगी।
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों के लिए कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, जिनका प्रयोग कर जाम से बचा जा सकता है..
उत्तर-दक्षिण मार्ग
रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट और रिंग रोड का प्रयोग करें।
पूर्व-पश्चिम मार्ग
भैरों रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग और एम्स चौक के जरिए धौलाकुआं तक पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Supertech Ev1 के Eco Mart में क्यों हुआ हंगामा?
रेलवे स्टेशनों के लिए
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
दक्षिणी दिल्ली से पंचकुइयां रोड और पहाड़गंज की ओर जाएं.
दिल्ली रेलवे स्टेशन
रिंग रोड, आश्रम चौक और एस.पी. मुखर्जी मार्ग का इस्तेमाल करें.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की अपील
ट्रैफिक पुलिस दिल्ली ने आम लोगों से अपील की है कि अगर आवश्यक न हो, तो 24 और 26 जनवरी को प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें। वैकल्पिक मार्ग अपनाकर ट्रैफिक की सुगमता बनाए रखने में सहयोग करें और गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों का सम्मान करें।
