India Today Group Recruitment for Digital News Writers

India Today: इंडिया टुडे ग्रुप में पत्रकारों के लिए Vacancy, ऐसे करें Apply

TV जॉब्स
Spread the love

India Today: मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में से एक India Today Group ने डिजिटल न्यूज राइटर्स के पद पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए 0 से 2 साल तक के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को नोएडा लोकेशन पर काम करना होगा।

ये भी पढ़ें: Media Jobs: The Statesman की डिजिटल टीम में वेकेंसी, ऐसे करें Apply


चयनित उम्मीदवारों को नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखने व एडिट करने, ब्रेकिंग न्यूज को ट्रैक करने, डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट ऑप्टिमाइज करने और SEO के अनुरूप काम करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा एडिटोरियल और मल्टीमीडिया टीम के साथ समन्वय कर काम करना होगा।

उम्मीदवार के पास मजबूत लेखन और एडिटिंग स्किल्स होना जरूरी है। साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज की अच्छी समझ, डेडलाइन में काम करने की क्षमता और डिजिटल पब्लिशिंग व SEO की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इंग्लिश न्यूज रूम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन दिए गये लिंक पर आवेदन कर सकते हैं Jobs