Noida-ग्रेटर नोएडा के OYO होटल को लेकर बड़ी ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के OYO होटल जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर है। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) पुलिस ने OYO के साथ जुड़े होटलों में सख्ती बरतने जा रही है। दरअसल, पुलिस होटलों में अनैतिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए कवायद में जुटी है। पुलिस ने OYO को निर्देश देते हुए कहा है कि होटलों में सुरक्षा उपाय मजबूत करने लिए हाई क्वालिटी के सीसीटीवी (CCTV) लगाए जाएं, साथ ही कम से कम एक महीने तक की रिकॉर्डिंग रखी जाए। इसी के साथ होटलों को आने वालों की पूरी डिटेल लेनी होगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida में आलीशन होटल बनाने के लिए प्लॉट की स्कीम

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Noida के साथ यमुना प्राधिकरण के फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी ख़बर
पुलिस ने ओयो को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी नाबालिग को रूम न दिया जाए। होटलों में पुलिस अधिकारियों, स्थानीय पुलिस स्टेशनों और हेल्पलाइन नंबरों की एक सूची होनी चाहिए। होटल के गेट के बाहर सड़क की तरफ दो हाई क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
गौतम बुद्ध नगर में OYO से जुड़े हैं 365 होटल
OYO के तहत गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 365 होटल जुड़े हैं, इनमें प्रीमियम टाउनहाउस भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि OYO होटलों में अवैध काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होगी। पुलिस यह भी कहा कि होटलों को अपने परिसरों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने चाहिए।
नोएडा पुलिस और OYO के अधिकारियों के बीच हुई बैठक
नोएडा पुलिस और OYO के अधिकारियों के साथ बैठक कर नोएडा पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने कहा कि ओयो ने कई होटल व्यवसायियों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़कर सशक्त बनाया है, जिससे उन्हें बिजनेस का विस्तार करने में मदद मिली है। हालांकि बहुत सारे होटल व्यवसायी अवैध रूप से OYO का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई में OYO पुलिस का सहयोग दे, जिससे अनैतिक गतिविधियां रुक सकें।
होटलों में काम करने वाले कर्मचारी निभा सकते हैं अहम भूमिका
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने कहा कि हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। होटलों में काम करने वाले कर्मचारी इसकी अहम कड़ी होते हैं, जिनमें संदिग्ध गतिविधियों को पहचानने और रिपोर्ट करने की क्षमता होती है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi