Greater Noida West

Greater Noida West: Gaur City में होली वाले दिन बवाल का वीडियो देखिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida West: Gaur City में होली पर हुआ विवाद, वायरल हुआ वीडियो

Greater Noida West: देशभर में 14 मार्च को बड़े ही धूम धाम से होली खेली गई। हर तरफ होली की उमंग देखने को मिली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा- ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की सभी सोसाइटियों में होली का अलग ही माहौल था। लेकिन होली के दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी गौड़ सिटी (Gaur City) से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां होली (Holi) का रंग डालने के आरोप में कुछ लोगों की एक शख्स की पिटाई कर दी।

ये भी पढे़ंः Metro Station: मेट्रो स्टेशन पर बड़ा स्कैम..देखिए ये वीडियो

घटना गौड़ सिटी (Gaur City) के 7 एवेन्यू की बताई जा रही है जब होली समारोह (Holi Celebrations) के दौरान रंग फैकने पर विवाद खड़ा हो गया। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि विवाद से मारपीट तक मामला आ गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढे़ंः Noida: नोएडा में अगले 2 दिनों तक धारा 163 लागू..भूलकर भी ना करें ये काम

एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले को लेकर कहा कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक व्यक्ति ने पीड़ित पर कथित तौर पर रंग फेंकने के लिए उसका विरोध किया। इस दौरान बहस बढ़ गई बात हाथापाई तक पहुंच गई।
उन्होंने जानकारी दी कि जब हाथापाई हो रही थी, तो पास में मौजूद कुछ अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए और कथित तौर पर पीड़ित की पिटाई करने लगे। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने हस्तक्षेप किया और पीड़ित को आखिरकार भीड़ से बचाया गया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25