सिर्फ सर्दी में बनती है ये मिठाई..कई दिनों तक ख़राब होने का डर नहीं

Trending खाना खजाना

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

सर्दी का मौसम नजदीक है, ऐसे में लोग ठंडी चीजों की जगह गर्म चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना पसंद करते हैं। वहीं जो लोग मीठा खाना पसंद करते हैं उनके लिए भी सर्दी में अलग अलग तरह की मिठाइयां आती हैं। इनमें से कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं, जो बेहद स्वादिष्ट होती हैं और सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी होती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

आज हम बात करेंगे गुंद गिरी के लड्डू की। ये स्पेशल लड्डू बीकानेर में काफी बड़ी संख्या में बनाया जाता है। लोग इस मिठाई को अपने रिश्तेदारों को भी बाहर भेजते हैं। इस मिठाई की खासियत भी ये होती है कि इसे कितने भी दिन स्टोर करके रख लें ये जल्दी जल्दी खराब भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Noida में लेना है राजस्थान के व्यंजनों का स्वाद तो आइए चोखी हवेली

इस मिठाई के सेवन से होने वाले लाभ

दुकानदार जोरावर सिंह ने बताया कि ये गुंद गिरी के लड्डू को स्पेशल तरीके से बनाकर तैयार किया जाता है। इस लड्डू में कई तरह के आइटम्स को एकसाथ मिलाया जाता है। यदि आप प्रतिदिन एक लड्डू का सेवन रोज करेंगे तो ये सर्दी जुकाम ,बुखार जैसी कई बीमारियों से आपको बचाएगा। वहीं इम्यूनिटी को भी मजबूत करेगा। ये लड्डू आपको बाजार में 480 रुपए का मिल जाएगा। दुकानदार का कहना है कि वे 20 किलो लड्डू रोजाना बनाकर बेचते हैं। इस मिठाई की खपत पूरे बीकानेर में काफी ज्यादा है। ये लड्डू चार घण्टे में बनकर तैयार होते हैं। इस लड्डू को बनाने में गेंहू का आटा, घी, चीनी, मेवा, बादाम, खसखस और अन्य चीजें भी डाली जाती हैं। फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिला के लड्डू को तैयार किया जाता है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi