शिकागो की तर्ज़ पर डेवलप होंगे UP के ये दो शहर..ये है डिटेल

उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Noida News उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुश कर देने वाली ख़बर है। आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार यूपी के दो शहरों को शिकागो की तर्ज पर डेवलप करने जा रही है। योगी सरकार (Yogi Sarkar) नोएडा की ही तरह यूपी मे दो नए औद्योगिक शहर बसाने की तैयारी में है। इनका विकास अमेरिका के शिकागो (Chicago) की तर्ज पर किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के पास इन शहरों को बसाया जाएगा। इसे न्यू नोएडा के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दादरी और बुलंदशहर (Bulandshahr) के 84 गांवों की जमीन ली जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू..वजह जान लीजिए

Pic Social Media

आपको बता दें कि हाल ही में नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) बोर्ड बैठक में नोएडा के मास्टर प्लान-2041 को मंजूरी दे दी है जिसमें न्यू नोएडा (New Noida) विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इस साल इसे सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

मंजूरी के बाद जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से होगा। शासन के रिकॉर्ड में इसको दादरी-नोएडा-गाजियाबाद (Dadri-Noida-Ghaziabad) से जोड़ते हुए विशेष निवेश क्षेत्र का नाम दिया है। न्यू नोएडा 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। इसे खासतौर से औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया जा रहा है। नए नोएडा में कर्मचारियों के लिए आवास की भी सुविधा होगी।

दूसरा शहर यहां बसेगा

यूपी की योगी सरकार दूसरा औद्योगिक शहर बुंदेलखंड (Bundelkhand) में बनाने की प्लानिंग है। इसे हाल में बनाए गए नए प्राधिकरण बीडा तैयार करेगा। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के नाम से नया औद्योगिक शहर झांसी-ग्वालियर मार्ग विकसित किया जाएगा। खास बात यह है कि बीडा का आकार नोएडा से बड़ा होगा। नोएडा का विकास 13 हजार हेक्टेयर जमीन पर किया गया था जबकि बीडा करीब 14 हजार हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जा रहा है। बीडा के लिए सरकार पहले चरण में 5000 करोड़ रुपये देगी। इस तरह यूपी को आने वाले सालों में दो नए इंडस्ट्रियल सिटी की सौगात मिलने जा रही है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे कई परियोजनाएं तेजी से चल रही हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र प्रदेश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया जा रहा है। यही पर फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, हस्तशिल्प पार्क और लॉजिस्टिक हब भी तैयार किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में आईआईटी जीएनएल, गारमेंट पार्क तथा कई फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर बनाए जा रहे हैं।

रक्षा उत्पादों का हब बने रहा यूपी

डिफेंस कॉरिडोर में करीब 25 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने झांसी, लखनऊ और अलीगढ़ में निवेश के लिए रुचि दिखाई है। प्रदेश के छह नोड में अभी तक 138 एमओयू हो चुके हैं।
छह जिलों अलीगढ़, झांसी, कानपुर, आगरा, चित्रकूट और लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके लिए 5000 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत होनी है। इनमें से करीब 1700 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करके निवेशकों को दिया जा चुका है।