रात भर में उगते हैं ये 5 पौधे..जरूर करें TRY

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

घर में पौधे लगाने का सौख किसे नहीं होता है लेकिन कई बार लोग इसलिए भी पौधे लगाने से डर जाते हैं कि इनकी मेहनत कौन करेगा। लेकिन क्या आपको पता है की कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें आप आसानी से बिना ज्यादा मेहनत किए हुए उगा सकते हैं।
इन्हें घर में लगा लेने से आपको पूरे दिन पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती रहेगी। वहीं, यदि घर में समस्याएं रहती हैं तो वास्तु के अनुसार वे भी दूर हो जाएंगी। ये पौधे घर में सकारात्मकता को बढ़ाते हैं। वहीं, घर की खुशियां और रौनक भी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ उन पौधों के बारे में जिन्हें घर में लगाने से पॉजिटिविटी फैलती है, साथ ही ये जल्दी भी बिना किसी मेहनत के बड़े हो जाते हैं।

जैस्मिन प्लांट
जैस्मिन को चमेली के नाम से भी जाना जाता है। घर में ये प्लांट बहुत ही लकी और पॉजिटिव समझा जाता है। इसकी हल्की हल्की खुशबू शरीर को महका देती है। इसे आप लगाते हैं तो ये बहुत ही जल्दी बड़े हो जाते हैं। इसलिए ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं और घर को भीनी – भीनी खुशबू से महका के रखना चाहते हैं तो जैस्मिन प्लांट लगा सकते हैं।

Pic: Social Media

फर्न प्लांट
फर्न प्लांट दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है, वहीं ये प्लांट बहुत ही ज्यादा लकी भी माना जाता है। घर के मुख्य द्वार में लगाने से चारों ओर पॉजिटिविटी को ये फैला देता है। वहीं, ये आपके घर के गुडलक चार्म को भी बढ़ाता है। इसे लगाने में आपका समय भी नहीं जाता है, इसलिए फर्न प्लांट को आप लगा सकते हैं।

Pic: Social Media

मनी प्लांट
मनी प्लांट को मुख्य द्वार में लगाने से आपके घर में चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। वो कहावत तो आपने भी सुनी होगी कि मनी प्लांट को घर के भीतर लगाए चाहें बाहर, ये घर की खुशियां बढ़ाता है। वहीं, मनी प्लांट के ऊपर आपको ज्यादा रख रखाव भी नहीं करना पड़ता है। ये पौधा बहुत ही तेजी से बड़ा हो जाता है।

यह भी पढ़ें: कपूर के साथ जलाएं ये चीज..आर्थिक परेशानी नहीं आएगी !

Pic: Social Media

पाम ट्री
पाम ट्री को घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए एक बहुत ही ज्यादा बेहतरीन विकल्प के तौर पर देखा जाता है। खास बात ये है कि इसे एयर प्यूरीफाइंग प्लांट भी माना जाता है। इसकी देखरेख करना बहुत ही आसान होता है। वहीं, ये पौधा मुख्य द्वार पर लगा देते हैं तो चारों ओर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ने लग जाता है। इस पौधे से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

Pic: Social Media

तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को आप देखें तो इसे धार्मिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी के पौधे में सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है, वहीं ये दिन हो या रात दोनों समय ऑक्सीजन ही छोड़ता है। इस पौधे को घर में लकी माना जाता है। वहीं, कहावत है कि तुलसी का पौधा धन को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। इस पौधे को लगाना भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है।

Pic: Social Media

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News