Gajkesari Yog

Gajkesari Yog: अगले 4 दिन बाद शुरू हो रहा है गजकेसरी योग..इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

TOP स्टोरी Trending Vastu-homes
Spread the love

Gajkesari Yog का होने जा रहा है निर्माण, इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

Gajkesari Yog: वैदिक शास्त्र के मुताबिक एक निश्चित समय के बाद सभी ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन (Zodiac Change) का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। नवग्रह (Navgrahas) में से चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज रफ्तार से चलता है। वह एक राशि में लगभग ढाई दिन ही रहते हैं जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ने से शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ऐसे ही चंद्रमा जब गुरु के साथ युति करते हैं या फिर उनकी दृष्टि पड़ती है, तो गजकेसरी योग (Gajakesari yoga) का निर्माण होता है। आपको बता दें कि 24 मार्च को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिस पर वृषभ राशि में मौजूद गुरु बृहस्पति की दृष्टि बढ़ेगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

ये भी पढे़ंः Chaitra Navratri 2025: वास्तु दोष दूर करने के लिए चैत्र नवरात्र पर अपनाएं ये उपाय

Pic Social Media

वैदिक पंचांग (Vedic Calendar) के मुताबिक चंद्रमा 24 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में चंद्रमा 26 मार्च को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहने वाले हैं। ऐसे में गजकेसरी राजयोग 26 मार्च तक बना रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मकर राशि

गजकेसरी राजयोग के निर्माण से इस राशि के लोगों को बहुत लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लग्न भाव में चंद्रमा (Moon) विराजमान है और देवगुरु की दृष्टि आपके लग्न के भाव पर पड़ेगी, जिससे लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के लोगों की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। काफी समय से जीवन में चल रही परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी तरह का कोई तनाव था, तो वह अब खत्म हो सकता है। बात करें बिजनेस की तो आप व्यापार में किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। आप खूब उन्नति करेंगे। इसके साथ ही संतान के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। पिता, पिता और गुरुओं का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन 4 चीजों को न होने दें खाली, नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत

कन्या राशि

कन्या राशि (Virgo) के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। संतान की तरफ से आपको बहुत सारी खुशियां मिल सकती है। संतान के साथ खराब रिश्ते एक बार फिर से अच्छे हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही काफी समय से जिस तनाव का सामना आप कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। भूमि, वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मेष राशि

बात करें मेष राशि (Aries) की तो, गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। काफी समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस राशि में चंद्रमा दसवें भाव में आ जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी अधिक लाभ देखने को मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। नई नौकरी शुरू करने के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। नया व्यापार इस अवधि में शुरू करने से आपको खूब लाभ मिलेगा। कोई काम इस अवधि में शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। विदेशों से जुड़े जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से खूब पैसा कमा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू होंगे।