Delhi

Delhi में इस साल नहीं बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति, CM रेखा गुप्ता ने जारी किया फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025

दिल्ली राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा- पिछली बाढ़ से सीखे सबक, इस बार पूरी तैयारी

Delhi News: दिल्ली सरकार ने मानसून (Monsoon) की तैयारियों को लेकर बाढ़ नियंत्रण उपायों पर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दावा किया कि 2025 में दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात नहीं बनेंगे और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। बुधवार को फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025 (Flood Control Order 2025) जारी किया गया, जो विभागों के लिए दिशा-निर्देश के रूप में काम करेगा। पढ़िए पूरी खबर…

पिछली सरकारों पर निशाना

बाढ़ नियंत्रण (Flood Control) की समीक्षा बैठक के बाद सीएम रेखा ने कहा कि दिल्लीवासी हर साल बाढ़ और जलभराव से परेशान होते हैं। उन्होंने 2023 की बाढ़ का जिक्र किया, जब यमुना नदी का जलस्तर 208.6 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे कई रिहायशी इलाके डूब गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने बाढ़ नियंत्रण को गंभीरता से नहीं लिया और उस दौरान बैराज के गेट भी नहीं खोले जा सके।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली में दिखेगी कश्मीर की झलक, हाउसबोट में कर सकेंगे मस्ती

इस बार की तैयारियां

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि इस साल सभी प्रमुख बैराजों की बड़े पैमाने पर मरम्मत और रखरखाव किया गया है। एमसीडी और पीडब्ल्यूडी ने प्रमुख नालों से करीब 20 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली है, जिसमें 80-90% काम पूरा हो चुका है और बाकी कार्य प्रगति पर है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं और नालों की सफाई तेजी से की जा रही है।

फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025

फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025 में जल निकासी व्यवस्था, नदी तटबंधों, पंपिंग स्टेशनों, परिचालन योजनाओं, उपकरणों और आपातकालीन संपर्क नंबरों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश शामिल हैं। यह आदेश बाढ़ या जलभराव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Pic Social Media

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि बाढ़ प्रबंधन के लिए कैबिनेट मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में सेक्टर कमेटियों का गठन किया गया है। प्रत्येक कमेटी में 3-4 जिला मजिस्ट्रेट शामिल होंगे, जो अपने क्षेत्रों में बाढ़ प्रबंधन और समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे।

सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम

15 जून 2025 से डीएम ईस्ट के कार्यालय में सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम शुरू होगा। इसके अलावा, दिल्ली जल बोर्ड के कंट्रोल कमांड सेंटर में 24×7 सीवर ओवरफ्लो कंट्रोल रूम संचालित होगा।

Pic Social Media

CM रेखा गुप्ता के प्रमुख निर्देश

  • 15 वायरलेस स्टेशन स्थापित किए गए।
  • राहत और बचाव के लिए 14 प्रमुख स्थानों पर नावें तैनात।
  • सभी विभाग मानसून में अपनी टीमें अलर्ट पर रखें।
  • सभी नोडल एजेंसियां मिलकर काम करें।
  • जलभराव के चिन्हित स्थानों पर नोडल अधिकारी नियुक्त हों।
  • जलभराव की स्थिति में संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • राहत और बचाव उपकरणों की जांच होगी।
  • खादर इलाकों में बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के पुख्ता इंतजाम।
  • दिल्ली जल बोर्ड का सीवर ओवरफ्लो कंट्रोल रूम 24×7 चलेगा।

ये भी पढ़ेंः Chrome: गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए सरकार सरकार ने बड़ी चेतावनी जारी की

दिल्लीवासियों को भरोसा

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार की तैयारियां अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ नियंत्रण के लिए किए गए उपायों से दिल्ली में जलभराव या बाढ़ जैसे हालात नहीं बनेंगे।