Chrome: गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वालों यूज़र्स के लिए भारत सरकार ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है।
Chrome: गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वालों यूज़र्स के लिए भारत सरकार (Government of India) ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने 6 जून को जारी किया है, जिसमें विंडोज़, मैक और लिनक्स प्लेटफॉर्म पर Chrome ब्राउज़र उपयोगकर्ताओं के लिए संभावित खतरे को लेकर आगाह किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

क्रोम में क्या है खतरा?
CERT-In के अनुसार, क्रोम के Compositing, libvpx, Background Fetch API, FileSystemAccess API, Messages, BFCache, Tab Strip और V8 इंजन में कई खामियां पाई गई हैं। इनमें ‘यूज आफ्टर फ्री’, अनुचित कार्यान्वयन और ‘आउट ऑफ बाउंड्स राइट’ जैसी कमियां शामिल हैं। हैकर्स विशेष रूप से तैयार किए गए वेब पेज के जरिए यूजर्स को लुभाकर इन खामियों का दुरुपयोग कर सकते हैं। इससे बैंक खातों, ईमेल और अन्य संवेदनशील डेटा को खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Baba Vanga: कोरोना के साथ आ रही एक और तबाही, इस देश में हड़कंप!
कौन है जोखिम में?
लिनक्स: संस्करण 137.0.7151.55 से पहले।
विंडोज और मैक: संस्करण 137.0.7151.55/56 से पहले।
यह खतरा व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह के डेस्कटॉप यूजर्स के लिए है।
Google ने इन खामियों को पहचानते हुए एक नया अपडेट जारी कर दिया है। सभी यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए अपने Chrome ब्राउज़र को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें, जिससे साइबर हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ेंः UPI: गूगल पे-फ़ोन पे, Paytm चलाने वालों के लिए ज़रूरी खबर
ऐसे करें Chrome ब्राउज़र अपडेट
- Chrome ब्राउज़र खोलें और ऊपर दाईं ओर तीन बिंदुओं (Menu) पर क्लिक करें।
- ‘Help’ (मदद) विकल्प पर जाएं।
- ‘About Google Chrome’ पर क्लिक करें।
- Chrome खुद-ब-खुद नए अपडेट की जांच करेगा और उसे इंस्टॉल कर देगा।
अपडेट के बाद ब्राउज़र को दोबारा शुरू (Restart) करना न भूलें।
