होली पर इन 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, भूलकर न करें ये गलती

Trending Vastu-homes

होली के मौके पर इस साल चंद्र ग्रहण का अशुभ योग बन रहा है। वहीं, भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 25 मार्च की सुबह सुबह 10 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होकर दोपहर के 3 बजकर 2 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस वर्ष ग्रहण के साथ होली के त्योहार में कई सारे अशुभ योग बन रहे हैं।
जैसे कि मीन राशि में सूर्य के साथ राहु की अशुभ युति से ग्रहण योग बन रहा है। वहीं, दूसरी ओर होली से ठीक पहले शनि देव जी उदित होते हैं और अपनी उग्र अवस्था में आ चुके हैं। कुंभ राशि की बात करें तो भी शनि और मंगल की बेहद खतरनाक युति बन रही है। इन सभी अशुभ योगों के बीच होली से कौन कौन सी ऐसी 5 राशियां हैं, जिनके बुरे दिन प्रारंभ होने जा रहे हैं। देखिए:

होली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन पांच राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, इसलिए भूलकर भी न करें ये गलतियां:

वृषभ राशि ( नौकरी में आ सकती है कई सारी समास्याएं)

वर्ष 2024 का पहला चन्द्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने वाला है। इसलिए इस जातकों के लोगों को नौकरी में ज्यादा प्रेशर झेलना पड़ सकता है। उसके बाद भी काम में सम्मान की कमी महसूस होगी। सीनियर से लेकर जूनियर तक आपके लिए नई नई प्रोब्लेम्स खड़ी कर सकते हैं। इससे बचाव के लिए होली की अग्नि में गेंहू की बालियां अर्पित करें।

मेष राशि ( आपको पैसों की होगी हानि)

मेष राशि के जातक के लिए होली का ये त्यौहार संकटों को बढ़ाने वाला है। करियर में आपको कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। होली के त्योहार के बाद कई सारी प्रोब्लेम्स हो सकती हैं। करियर में काफी मेहनत बाद आपको सफलता हासिल होगी। कई पुरानी जिसका पहले भी शिकार आप हो रखें वो वापस से हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में पितरों की फोटो होनी चाहिए या नहीं?

मीन राशि

इन लोगों को ग्रहण के कारण करियर में कई दिक्कतें हो सकती हैं। घर के बच्चों को पढ़ाई लिखाई में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में घाटा लग सकता है। काफी मेहनत और निवेश के बाद उम्मीद है कि इच्छा अनुसार फल मिलेगा। उपाय के रूप में होली पर लाल गुलाल मां लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को होली के त्योहार के बाद जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना एक साथ करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है। आने वाले समय में कई सारी लड़ाइयां बढ़ेंगी और कड़वी लड़ाई की वजह से वाणी दोष लगना तय है। बिजनेस में आपको काफी सारी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। उपाय के रूप में होलिका दहन के बाद 5 बार परिक्रमा करें।

यह भी पढ़ें: भूलकर भी नहीं देखना चाहिए इन लोगों को होलिका दहन, होगा बुरा असर

कन्या राशि

होली के बाद कन्या राशि के जातकों को बिजनेस और कारोबार में काफी सारा स्ट्रेस लेना पड़ सकता है। आपके जीवन में लोगों के प्रति इतने ज्यादा नकारात्मक भाव बढ़ जाएंगे कि इनके उपर से आपका विश्वास उठ जाएगा। सेहत से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। उपाय के रूप में सवा सौ ग्राम हल्दी डाल दें।