बसों और बस स्टैंड्स को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Rajasthan News: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन (Public Transportation) को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शुक्रवार को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (Transport Corporation) की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य की रोडवेज बसें (Roadways Buses) अब केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि कार की तुलना में बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प बनेंगी।

बसों और बस स्टैंड्स को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी रोडवेज बसों और बस स्टैंड्स में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बस स्टैंड्स और विश्राम स्थलों को एक समान रंग और डिजाइन में विकसित किया जाएगा ताकि यात्रियों को एकरूपता और सुविधा का अनुभव हो। साथ ही, सभी बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़ेंः Jaipur: महाराणा प्रताप जयंती पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दी श्रद्धांजलि
सीएम शर्मा (CM Sharma) ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए विशेष बस रूट निर्धारित किए जाएं और इन रूटों पर समयबद्ध बस सेवाएं संचालित की जाएं। उन्होंने रोडवेज कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित करने को कहा, जिसमें सफाई, नियमों का पालन और यात्रियों के साथ व्यवहार को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने कहा कि जहां भी परिवहन नियमों का उल्लंघन हो रहा है, वहां कड़ी मॉनिटरिंग की जाए और ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा पद के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोक परिवहन बसों के लिए रंग कोड तय किए जाएंगे और नए वाहनों के पंजीकरण से पहले उनकी बॉडी क्वालिटी की जांच अनिवार्य होगी।
डिजिटल रूट मैप और इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग और इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (Emergency Alert System) से लैस कमांड एंड कंट्रोल रूम की शुरुआत की जाएगी। बस रूट्स को ‘राजधरा एप’ के माध्यम से डिजिटाइज किया जाएगा जिससे यात्रियों को रीयल टाइम सूचना मिल सके। नए परमिट जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रूट में अस्पताल, स्कूल और सरकारी कार्यालयों तक पहुंच शामिल हो।

राजस्थान व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी होगी लागू
सीएम शर्मा (CM Sharma) ने कहा कि राज्य में जल्द ही राजस्थान व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी लागू की जाएगी और ऑटोमैटिक टैस्टिंग स्टेशन शुरू किए जाएंगे जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: दिल्ली दौरे पर पहुंचे CM भजनलाल, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
इलेक्ट्रिक वाहनों और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़ता प्रदेश
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, सस्ता और आधुनिक बनाने में भी सहायक हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब स्मार्ट तकनीक और सुरक्षित व्यवस्थाओं के साथ स्मार्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
