यहां पहुंच गई ‘दीवान-चौहान’ की जोड़ी

TV

रिपब्लिक भारत(Republic के दो धुरंधर पत्रकारों ने शमशेर सिंह के चैनल इंडिया डेली(India Daily) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। नाम है अमित सिंह चौहान..और दूसरे दीवान सिंह कठायत.. ये दोनों पत्रकार पहले भी ज़ी हिंदुस्तान में शमशेर सिंह की टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं। दोनों ज़ी हिंदुस्तान में रात 8 बजे का प्राइम टाइम शो बनाते थे जो काफी हिट रहा।

ये भी पढ़ें: नए सफर पर एंकर अपूर्वा श्री..यहां आएंगी नज़र

ज़ी हिंदुस्तान(Zee Hindustan) के बाद दोनों ही रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) चले गए। वहां ये रात 8 बजे के प्राइम टाइम शो ‘अंदर की खबर’ से जुड़ गए। और सबसे अहम बात ये कि इंडिया डेली में भी ये दोनों मिलकर रात 8 बजे का ही प्राइम टाइम शो की तैयारी कर रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: ‘इंडिया डेली’ के बुके में नई एंट्री

अमित सिंह चौहान इससे पहले वह ‘भारत एक्सप्रेस’, ‘जी हिंदुस्तान’, ‘टीवी9 भारतवर्ष’, ‘जी न्यूज’ और ‘न्यूज नेशन’ में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

वहीं दीवान सिंह कठायत ज़ी हिंदुस्तान, इंडिया टीवी, न्यूज़ नेशन समेत तमाम चैनलों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से अमित और दीवान को नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं

READ : Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism