TCS Manager Suicide: मानव शर्मा की आत्महत्या के बाद अब उनकी पत्नी निकिता का भी एक वीडियो सामने आया है।
TCS Manager Suicide: यूपी के आगरा में TCS मैनेजर सुसाइड केस से हर कोई हैरान है। आरोप है कि टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव (Manager Manav) ने शादी के एक साल बाद ही पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। ये आरोप खुद मानव ने लगाए थे और सुसाइड (Suicide) करने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में मानव शर्मा (Manav Sharma) ने बताया कि अपनी पत्नी के कारण वो आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उनके पत्नी के अफेयर हैं। वहीं मानव शर्मा की आत्महत्या के बाद अब उनकी पत्नी निकिता (Nikita) का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो (Video) में निकिता ने मानव शर्मा की आत्महत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Gold: दुनिया में हर किसी के पास होगा सोने का महल..ख़त्म हो जाएगी गरीबी!
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पत्नी का वीडियो आया सामने
अब मानव शर्मा की पत्नी निकिता (Nikita) का भी बयान सामने आया है। जहां निकिता ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है। निकिता का आरोप है कि मैनेजर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। उसने आत्महत्या वाले दिन भी उसकी फैमिली को को कॉल करके बताया था कि वह आत्महत्या कर लेगा इसलिए उसे बचाना जरूरी है। मानव की पत्नी ने ये भी आरोप लगाया कि मानव की मौत के बाद जब वो ससुराल पहुंची तो उसके ससुराल वालों ने उसे धक्का मारकर बाहर कर दिया।
निकिता ने पति पर ड्रिंक करने का लगाया आरोप
ये बात मेरे पति को मालूम थी। इस बात से वो बहुत ड्रिंक भी करने लगे थे। उन्होंने अपने आपको नुकसान भी पहुंचाया। खूब हल्ला मचाते थे। तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की। मैं हर बार उन्हें बचाती थी। उन्हें बचाकर मैं मुंबई से घर आगरा लेकर आई। उसी दिन वह खुशी-खुशी मुझे घर छोड़कर गए। सुबह फांसी लगाकर जान दे दी।
सास-ससुर से की थी मारपीट की शिकायत
मारपीट की बात पर निकिता (Nikita) ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने अपने सास-ससुर से की थी। तो उन्होंने ये कहकर टाल दिया कि ये पति-पत्नी का मैटर है। तुम दोनों ही सॉल्व करो। वो लोग आए, दो दिन रुके और चले गए। जिस दिन वो मरा है उस दिन मैंने ननद को फोन किया कि दीदी उसे बचा लो, वो फांसी पर है। लेकिन उन्होंने बातों पर ध्यान नहीं दिया।

जानिए मानव की बहन ने क्या कहा?
इस बीच मृतक मानव शर्मा (Manav Sharma) की बहन ने मीडिया में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मानव-निकिता तलाक के लिए अर्जी देने वाले थे। निकिता के अफेयर्स की जानकारी मानव को मिलने के बाद उनकी शादी टूट गई। जनवरी 2025 में मानव को निकिता के अफेयर्स के बारे में पता चला। प्रिया नाम की एक महिला ने मानव से संपर्क किया और उसे निकिता और उसकी दो बहनों के बारे में बताया कि कैसे वे शादीशुदा पुरुषों को फंसाती हैं और उनके वैवाहिक जीवन को बर्बाद करती हैं, उसने मानव को उनके अफेयर्स के बारे में बताया।
जनवरी में भी की थी सुसाइड की कोशिश
उन्होंने बताया कि मानव ने जनवरी 2025 में भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। मेरे माता-पिता मुंबई गए और दोनों को समझाया। यह आपसी सहमति से तय हुआ कि मानव-निकिता तलाक के लिए अर्जी देंगे। उसने (मानव) निकिता के अफेयर्स की वजह से आत्महत्या नहीं की, उसे एहसास कराया गया कि तलाक आसान नहीं है। सभी कानून महिलाओं के पक्ष में हैं। उसे धमकाया गया। मानव और निकिता 23 फरवरी को मुंबई से आगरा लौटे। उन्हें अगली सुबह तलाक के लिए वकील से मिलना था, लेकिन निकिता उसे अपने माता-पिता के घर ले गई। उसे धमकाया गया। यह समझाया गया कि तलाक आसान नहीं होगा।

मेरा भाई किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता
आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि बरहान (आगरा) में निकिता (Nikita) को छोड़ने जाने के बाद ऐसा क्या गलत हुआ। निकिता के इस दावे पर कि मानव उसे पीटता था, उन्होंने कहा कि मेरा भाई किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता। उसने खुद अपनी ज़िंदगी खत्म करने का फ़ैसला किया। जो खुद को चोट पहुंचा रहा है वो किसी और को कैसे मार सकता है? मानव उसके लिए एक साथी की तरह था। वह रसोई में निकिता की मदद करता था। मानव आर्ट, पेंटिंग में रुचि रखने वाला एक संवेदनशील व्यक्ति था, वह गिटार बजाता था।
6 मिनट 57 सेकेंड के वीडियो में छलका दर्द
आत्महत्या से पहले मानव (Manav) ने 6 मिनट 57 सेकेंड तक रोते हुए वीडियो बनाया। उसने कहा, ‘प्लीज मर्दों के बारे में भी सोचो, उनके बारे में कोई बात नहीं करता। वो बहुत अकेले होते हैं।’ वीडियो में मानव ने साफ कहा कि वह पत्नी के उत्पीड़न से तंग आ चुका था।
वीडियो में मानव शर्मा (Manav Sharma) कहते हैं कि उन्होंने पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। लेकिन अब पत्नी से इतना तंग आ गया हूं कि मरने के सिवा कोई और चारा नहीं बचा है। उन्होंने ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुरुषों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाने की मांग की।
मानव (Manav) ने अपने आखिरी वीडियो में कहा, ‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं चला जाऊंगा लेकिन मेरे जाने के बाद सब ठीक हो जाएगा।’ उसने यह भी बताया कि वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। मामले की जांच जारी है और पुलिस पत्नी व उसके परिवार पर लगे आरोपों की पड़ताल कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर पुरुषों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और मानसिक तनाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
