Gold

Gold: दुनिया में हर किसी के पास होगा सोने का महल..ख़त्म हो जाएगी गरीबी!

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Gold: हर किसी के पास होगा पर्याप्त सोना, दुनिया से खत्म होगी गरीबी, पढ़िए खुश कर देने वाली खबर

Gold: दुनिया में हर किसी के पास पर्याप्त सोना होगा। यह बात सनने में भले ही अजीब लगे लेकिन यह सही हो सकती है। आपको बता दें कि इंसान खूब तरक्की किया, चांद-सितारों तक अपनी पहुंच बना लिया, अंतरिक्ष (Space) में घर बसा रहा है। लेकिन इनसब के बाद भी दुनिया के वैज्ञानिक (Scientist) पूरी तरह अपनी धरती से जुड़े रहस्यों को सुलझाने में अभी सफल नहीं हो पाए हैं। हमारी धरती के नीचे ऐसी-ऐसी दुर्लभ चीजें दबी हैं जहां अगर इंसान पहुंच जाए तो हर किसी के लिए यह धरती स्वर्ग बन जाएगी। दुनिया और भी खूबसूरत हो जाएगी। सबके पास इतना ज्यादा धन संपदा आ जाएगी कि कोई भी व्यक्ति कंगाल नहीं रहेगा। दुनिया से गरीबी खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Hyperloop Project: सिर्फ़ आधे घंटे में दिल्ली से जयपुर..यकीन नहीं तो ये खबर पढ़ लीजिए

Pic Social Media

आपको बता दें कि इस दिशा में वैज्ञानिकों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस दुनिया में एक सबसे कीमती धातू है सोना (Gold)। हिंदू धर्म में तो सोने को सबसे पवित्र धातु माना गया है। इस एक धातु से दुनिया में अमीरी-गरीबी तय होती है। जिस देश के पास जितना सोना है वह उतना अमीर है। बावजूद इसके प्रकृति ने इस धातु की कोई कमी नहीं रखी है। हमारी धरती की गोद में करोड़ों-अरबों टन सोना (Gold) दबा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि सरकारें इसे निकालकर जनता में क्यों नहीं बांट देती।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए कहां है सोना

इसी पर सारा पेंच फंसा हुआ है। ये सोना (Gold) धरती की सतह और उसके केंद्र के बीच के हिस्से में दबा है। अभी तक इस सोने को निकालने के लिए कोई मशीन या तरीका नहीं बनाया जा सका था, लेकिन साइंस ने अब यह कमाल भी कर दिखाया है। earth.com वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार सोना एक ऐसा धातु है जिसका एटम धरती की सतह से काफी नीचे पड़े हुए हैं। ज्यादातर सोना के एटम किसी अन्य एटम के साथ नहीं मिलते और इस कारण इनकी स्थिति वैसी ही बरकरार है। दुनिया में जहां भी मौजूदा वक्त में सोने के खदान हैं वहां वे धरती की सतह में ही है। अब वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को हल कर लिया है। उन्होंने एक मॉडल बनाया है जिससे धरती की कोख में पड़े सोने को धरती की सतह तक लाया जा सकता है।
वैज्ञानिकों की इस टीम का नेतृत्व यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के साइंटिस्ट एडम सिमॉन ने किया है। उनके साथ चीन, स्वीटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के वैज्ञानिकों ने इस प्रोजेक्ट पर काम किया।

ये भी पढ़ेंः Infosys: इंफ़ोसिस के इंजीनियर्स की तो मौज आ गई

वैज्ञानिकों को मिली सफलता

रिपोर्ट के अनुसार धरती की सतह से कई किमी नीचे ये सोना (Gold) दबे हुए हैं। इस जगह पर काफी भीषण दबाव और तापमान भी बहुत ज्यादा है। दुनिया के वैज्ञानिक सदियों से वहां मौजूद सोने के एटम को धरती की सतह तक लाने के लिए काम कर रहे थे। लेकिन इसमें समस्या यह थी कि सोना आमतौर पर किसी अन्य धातु के साथ रिएक्ट नहीं करता है। सामान्य वातावरण में यह आज भी संभव नहीं है। लेकिन वैज्ञानिकों ने ज्वालामुखी (Volcano) के नीचे एक बेहद हाई टेम्परेचर में सोना के एटम को रिएक्ट करने पर मजबूर किया। इस वजह से उसके एटम में मूवमेंट देखा गया। इसके लिए वैज्ञानिकों ने सल्फर धातु का प्रयोग किया।

वैज्ञानिकों का दावा है कि धरती की सतह से 30 से 50 माइल नीचे पड़े सोने को सल्फर (Sulfur) युक्त तरल पदार्थ से रिएक्ट करवाया गया। इस प्रक्रिया के तहत सोना के एटम अपनी जगह बदलते दिखाई दिए। तरल पदार्थ और सोना धरती की सतह की तरफ आने लगे। इसी प्रयोग के आधार पर वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि वह दिन दूर नहीं जब धरती की कोख में पड़े सोना का खनन किया जा सकेगा। हालांकि यह पूरा प्रयोग एक लैब में किया गया है। वास्तविक रूप में जमीन पर उतारने में इसमें काफी समय लग सकता है।