TCS Layoff

TCS Layoff: TCS ने 12000 कर्मचारियों को निकाला, AI या कोई और वजह!

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

TCS Layoff: टीसीएस ने वित्त वर्ष 2026 में अपने वैश्विक वर्कफोर्स में 2 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है।

TCS Layoff: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने वित्त वर्ष 2026 में अपने वैश्विक वर्कफोर्स (Workforce) में 2 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। यह फैसला कंपनी के लगभग 12 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर असर डालेगा। TCS का कहना है कि यह कदम नई तकनीकों और बदलते ऑपरेशनल मॉडल (Operational Model) के अनुरूप खुद को ढालने की रणनीति के तहत उठाया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

छंटनी की वजह क्या है?

आपको बता दें कि टीसीएस के सीईओ और एमडी के. कृतिवासन (MD K. Krithivasan) ने कहा कि नई तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और बदलते ऑपरेशनल मॉडल के कारण यह कदम जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहक अब अधिक चुस्त और उत्पाद-केंद्रित मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं।

कृतिवासन ने स्पष्ट किया, ‘हमें भविष्य के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए हम नई टेक्नोलॉजी (New Technology) और बाजारों में निवेश कर रहे हैं। हमने कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग और पुनः तैनाती कार्यक्रम शुरू किए हैं, लेकिन कुछ कर्मचारियों को नए स्किल में ढालना संभव नहीं हो रहा है। इसलिए यह कठिन फैसला लेना पड़ रहा है।’

ये भी पढ़ेंः Google: गूगल का नया कारनामा, अब AI से देख सकेंगे कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे

किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?

टीसीएस (TCS ) के लगभग 6 लाख कर्मचारियों में से 10-12 हजार कर्मचारी, खासकर मध्यम और सीनियर स्तर के, इस छंटनी से प्रभावित होंगे। इसके अलावा, लंबे समय तक बेंच पर रहने वाले कुछ जूनियर कर्मचारी भी इस दायरे में आ सकते हैं।

प्रभावित कर्मचारियों को क्या मिलेगा?

कंपनी ने कहा कि छंटनी की प्रक्रिया पूरे साल चलेगी और इसे जल्दबाजी में नहीं किया जाएगा। प्रभावित कर्मचारियों को नोटिस पीरियड का वेतन, सिवियरेंस पैकेज, इंश्योरेंस कवर, नई नौकरी खोजने में सहायता और कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसे लाभ दिए जाएंगे। टीसीएस ने इस प्रक्रिया को संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण तरीके से लागू करने का वादा किया है।

क्या AI है असल वजह?

कृतिवासन ने साफ किया कि यह छंटनी AI से बढ़ी प्रोडक्टिविटी की वजह से नहीं, बल्कि स्किल और तैनाती की व्यवहार्यता से जुड़े मुद्दों के कारण हो रही है। टीसीएस ने 5.5 लाख कर्मचारियों को बेसिक AI स्किल और 1 लाख कर्मचारियों को उन्नत AI स्किल में प्रशिक्षित किया है। लेकिन, कुछ सीनियर कर्मचारियों के लिए नए स्किल में ढलना चुनौतीपूर्ण रहा है।

ये भी पढ़ेंः UPI Payment: UPI पेमेंट करने में भी जेब कटेगी!, RBI गवर्नर के बयान से हड़कंप

भविष्य की रणनीति

एमडी के. कृतिवासन (MD K. Krithivasan) ने जोर देकर कहा कि यह कटौती मांग में कमी या मार्जिन बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए तैयार होने की रणनीति का हिस्सा है। टीसीएस उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाओं की भर्ती और ट्रेनिंग जारी रखेगी। यह कदम कंपनी को तकनीकी बदलावों और बाजार की नई मांगों के लिए तैयार करने में मदद करेगा।