Himachal

Himachal: गर्मियों की छुट्टी में शिमला-मनाली का प्लान करने वाले, पहले बड़ी खबर पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending जम्मू कश्मीर
Spread the love

Himachal: गर्मी की छुट्टियों में हिमाचल की ठंडी वादियों का रुख करने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है।

Himachal News: गर्मी की छुट्टियों में हिमाचल (Himachal) की ठंडी वादियों का रुख करने वाले पर्यटकों (Tourists) के लिए जरूरी खबर है। बता दें कि शिमला (Shimla), मनाली समेत हिमाचल के अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने से पहले वाहन से जुड़े दस्तावेजों की वैधता जरूर जांच लें। यदि गाड़ी का फिटनेस, पासिंग, टोकन टैक्स (Token Tax) या इंश्योरेंस समाप्त है, तो सफर महंगा पड़ सकता है। हिमाचल में अब ई-डिटेक्शन सिस्टम (E-Detection System) लागू हो गया है, जिससे बिना दस्तावेज की गाड़ी चलते ही उसका चालान अपने आप कट जाएगा और मैसेज मोबाइल पर पहुंच जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ई-डिटेक्शन सिस्टम से अपने आप कटेगा चालान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 1 मई 2025 से परिवहन विभाग ने ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू कर दिया है। अब न तो किसी पुलिसकर्मी और न ही परिवहन अधिकारी को दस्तावेज जांचने के लिए गाड़ियों को रोकने की जरूरत होगी। टोल प्लाजा पर लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और एडवांस सॉफ्टवेयर गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे और यदि किसी वाहन के दस्तावेज जैसे पासिंग, फिटनेस, टोकन टैक्स या इंश्योरेंस मान्य नहीं पाए गए, तो उसी समय गाड़ी मालिक को मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज मिल जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Bengaluru Victory Parade: बेंगलुरु में RCB विक्ट्री परेड में भगदड़, 10 से ज़्यादा की मौत की ख़बर.. 50 से ज्यादा घायल

परिवहन निदेशक डीसी नेगी ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के निदेशक डीसी नेगी (DC Negi) ने कहा कि, ‘यह सिस्टम टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की पहचान फास्टैग और वाहन नंबर के आधार पर करता है और स्वत: ही चालान जारी करता है। इससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी कम होंगी।’

बिना रोक-टोक के होगी जांच

टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर दस्तावेज जांच के नाम पर होने वाली अवैध वसूली की शिकायतों के चलते एनएचएआई के टोल प्लाजा पर यह सिस्टम लागू किया गया है। अब चेकिंग के लिए किसी गाड़ी को रोकने की आवश्यकता नहीं होगी और बिना वैध दस्तावेज के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई सीधे ऑनलाइन की जाएगी।

हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं हिमाचल

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देश-विदेश के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, देवदार-चीड़ के जंगल और ठंडी हवाओं के बीच हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं। साल 2019 में जहां 1.72 करोड़ पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 1.80 करोड़ हो गई। इस बार भी गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद है, लेकिन नए नियमों के तहत बिना वैध दस्तावेज वाली गाड़ी से यात्रा करना भारी जुर्माना दिला सकता है।

ये भी पढ़ेंः Train Ticket: RAC में सफर करने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा

सावधानी ही है सुरक्षा

अगर आप इस गर्मी हिमाचल की यात्रा (Travel) की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले गाड़ी के सभी दस्तावेज जैसे फिटनेस, इंश्योरेंस, पासिंग और टैक्स की वैधता जरूर जांच लें। एक छोटी सी लापरवाही न केवल जेब पर भारी पड़ सकती है, बल्कि सफर का मजा भी किरकिरा कर सकती है।