चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र और सच्चाई की जीत: मुख्यमंत्री

पंजाब

Chandigarh News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने मंगलवार को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव के बारे सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले का स्वागत करते हुये इसको ‘लोकतंत्र और सच्चाई की जीत’ करार दिया। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने समूची लोकतांत्रिक (Democratic) प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बहाल किया है।
ये भी पढ़ेः Punjab News: किसानों के साथ बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले: मुख्यमंत्री

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा (BJP) की धक्केशाही का मुंहतोड़ जवाब है, जिसने चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) में अपनी सत्ता हासिल करने की लालसा को पूरा करने के लिए लोकतंत्र का कत्ल किया है।

उन्होंने दोहराया कि 30 जनवरी को भारतीय राजनीति के इतिहास में ‘सबसे काले दिन’ के तौर पर याद किया जायेगा क्योंकि इस दिन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में मेयर (Mayor) के पद के लिए हुये मतदान के दौरान लोकतंत्र का कत्ल किया। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने समूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बहाल किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। और समूचे देश को और विशेष तौर पर चंडीगढ़ (Chandigarh) को इस ऐतिहासिक फैसले पर खुशी मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतांत्रिक ढंग के साथ चुनी गई सरकारों को गिराने की आदत है। परन्तु यह फैसला इस असंवैधानिक रुझान को रोकेगा। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह ऐतिहासिक मौका है क्योंकि अदालत ने भाजपा के इशारे पर प्रीजाईडिंग अफसर की तरफ से की गई धक्केशाही को दरकिनार करके हर लोकतंत्र प्रेमी के पक्ष को सही ठहराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत ने प्रीजाईडिंग अफसर (Preziding Officer) द्वारा आठ कानूनी वोटें रद्द करने के घृणित फैसले को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आठ वोटें बहाल होने से ‘आप’ के कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) के चंडीगढ़ नगर निगम का लोकतांत्रिक ढंग से मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि आज समूचा देश इस फैसले के लिये सुप्रीम कोर्ट का कर्जदार है, जो देश में लोकतंत्र की मर्यादा को और मजबूत करने में सहायक होगा।