लोकसभा चुनाव के लिए सुनीता केजरीवाल ने संभाला मोर्चा..AAP कैंडिडेट का करेंगी प्रचार

Trending चुनाव 2024 दिल्ली पंजाब राजनीति

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने मोर्चा संभाला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। सुनीता पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपने प्रचार अभियान का आगाज कर सकती हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः CM मान के बाद CM केजरीवाल से मिले मंत्री सौरभ भारद्वाज..कह दी बड़ी बात

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए प्रचार जोरो पर है और राजधानी दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। शराब घोटाले में बंद सीएम केजरीवाल की गैरमौजूदगी में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रचार की बागडोर कौन संभालेगा? इसे लेकर कयासों का दौर चलता रहा। अब प्रचार के रफ्तार पकड़ने के साथ ही इसे लेकर तस्वीर साफ हो गई है। केजरीवाल की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने प्रचार के मोर्चे पर कमान संभालती नजर आ रही हैं।

प्रचार अभियान की करेंगी शुरुआत

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) आज 26 अप्रैल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। ‘आप’ पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह जानकारी दी है।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान पर कहा है कि सुनीता केजरीवाल के साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक तो सुनीता केजरीवाल पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनावी कैंपेन (Election Campaign) की शुरुआत कर सकती हैं।

ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा हमला..बोले ना मुझे कोई डरा सकता है..ना ही कोई खरीद सकता है

Pic Social Media

यह पहला मौका होगा जब किसी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में सुनीता केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं करतीं, वोट मांगतीं नजर आएंगी। सुनीता केजरीवाल 2020 के दिल्ली चुनाव में भी एक्टिव नजर आई थीं लेकिन तब वह अपने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उनके निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में पर्चे बांटती नजर आई थीं। सुनीता ने तब भी किसी जनसभा को संबोधित नहीं किया था और ना ही वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के बाहर किसी सीट पर प्रचार करती नजर आई थीं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली सीएम के जेल जाने के बाद बदली परिस्थितियों में सुनीता का रोल भी बदल गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही सुनीता उनके संदेश पार्टी नेताओं तक पहुंचाने का काम कर रही हैं।

वह इंडिया ब्लॉक (India Block) की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान और झारखंड में आयोजित रैली में भी शामिल हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी ने सुनीता को गुजरात के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी जगह दी थी। सुनीता का नाम इस लिस्ट में सीएम केजरीवाल के ठीक बाद था।