लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी नेता डरे हुए हैं: CM नायब सिंह सैनी

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर जुबानी हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम सैनी (CM Saini) ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर बीजेपी ने तैयारी पूरी कर ली है। बीजेपी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार अभियान में लगी हुई है। आपको बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः CM धामी का बयान..नक़ल रोकने के लिए सख़्त क़ानून बनेगा

Pic Social media

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में इस बात को लेकर विचार चल रहा है। कांग्रेस के सभी बड़े नेता डर गए हैं। चाहे वो भूपेंद्र सिंह हुड्डा हो या कोई और बड़े नेता। उन्हें लगता है इस बार भी हार का सामना करना पड़े तो बड़ी समस्या होगी। इसलिए मैदान में आने से डर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता हार के डर से मैदान में उतरना ही नहीं चाह रहे हैं। इसलिए वो कभी किसी पर तो कभी किसी पर हाथ रख रहे हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस अपना हथियार डाल चुकी है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।