Subhankar Mishra: किसकी ‘कचहरी’ चल पड़ी, शुभांकर मिश्रा या फिर NDTV की ?”
नई दिल्ली। टीवी एंकर Subhankar Mishra: नेशनल न्यूज़ चैनल एनडीटीवी इंडिया(NDTV India) एक प्राइम टाइम प्रोग्राम लेकर आया है। शो का नाम है ‘कचहरी’, जिसे होस्ट कर रहे हैं पॉपुलर एंकर शुभांकर मिश्रा। कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे दिखाया जा रहा है।

आपको सुनने में हैरानी होगी कि 5 दिन की कचहरी के बाद कचहरी ही सवालों के घेरे में आ गई। और सारा कुछ खुद एंकर महोदय ने किया है। कैसे, वो भी आपको समझाते हैं। दरअसल शुभांकर मिश्रा ने पहले ही दिन अपने शो कचहरी के Live दर्शकों को लेकर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा है- एनडीटीवी पर 33 हजार जबकि मेरे यूट्यूब पर 45 हजार लोग इस कार्यक्रम को लाइव देख रहे हैं। मतलब एनडीटीवी से ज्यादा दर्शक शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल को देख रहे हैं। और शुभांकर मिश्रा इसका जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं।
अब इसे बारीकी से समझना होगा। शुभांकर मिश्रा की दुकान तो पहले से ही चली-चलाई है। यूट्यूब पर उनके 62 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। एनडीटीवी ने उनकी इसी पॉपुलरिटी को देखते हुए उन्हें चैनल ज्वाइन कराया ताकि चैनल को भी फायदा पहुंच सके। लेकिन यहां खेल उल्टा दिख रहा है। इसमें भी एक गूढ़ संदेश छिपा है। शुभांकर के ट्वीट का क्या मतलब है। क्या एनडीटीवी वन मैन शो बनकर रहा गया है। क्या शुभांकर टीवी पत्रकारों को ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं उनके कद के आगे बड़े बड़े पत्रकार भी बौने हैं।
आपको बता दें कि शुभांकर मिश्रा ने पिछले दिनों ही ‘एनडीटीवी’ के साथ बतौर कंसल्टेंट अपने नए सफर की शुरुआत की है। इसके साथ ही वह अपना यूट्यूब और पॉडकास्ट चलाते रहेंगे ऐसा करार करके ही वो चैनल में आए हैं।
मतलब साफ है। सारी पॉपुलरिटी शुभांकर बटोरे जा रहे हैं और उन्हें एनडीटीवी जैसा बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिल गया। यही चीजें दूसरे चैनलों की टीआरपी पर भी असर डाल रही है। बाकी आप खुद समझदार हैं, इतना Analysis तो कर ही सकते हैं।
