Greater Noida West

Greater Noida West: गौड़ सिटी के इस एवेन्यू में बाल-बाल बची युवक की जान

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माण गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माण गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। बता दें कि अब ताजा मामले में गौर सिटी (Gaur City) में देर रात प्लास्टर (Plaster) गिरने की घटना सामने आई है, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गया। इस हादसे ने सोसाइटी के निवासियों में दहशत पैदा कर दी है और बिल्डर की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी का बेसमेंट बना तालाब, निवासियों की गुहार सुनो योगी सरकार

देर रात गिरी इमारत की छत

यह घटना गौर सिटी (Gaur City) की 5वीं एवेन्यू में देर रात की है, जब अचानक इमारत का प्लास्टर (Plaster) गिर गया। उस समय वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी पर प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुरक्षाकर्मी की सतर्कता के कारण वह बाल-बाल बच गया। लेकिन, इस घटना से सोसाइटी के निवासियों में आक्रोश फैल गया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर को लालच महंगा पड़ गया!

पहले भी हो चुके हैं हादसे

बता दें कि गौर सिटी समेत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई हाउसिंग सोसाइटीज़ में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें प्लास्टर गिरना, दीवारों में दरारें, बालकनी का हिस्सा टूटना जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं। इन लगातार हो रही घटनाओं ने बिल्डरों और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।