35 लाख करोड़ के समझौतों में कृषि की सबसे बड़ी हिस्सेदारी
Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट (Rising Rajasthan Global Investment Summit) में किए गए एमओयू की क्रियान्विति तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार द्वारा पिछले साल समिट में हस्ताक्षरित 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से करीब 7 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतर चुके हैं। विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में यह प्रगति उल्लेखनीय है, जहां विभाग ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए निवेशकों का विश्वास जीता है। पढ़िए पूरी खबर…

कृषि में 28 प्रतिशत से अधिक एमओयू धरातल पर उतरे
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की इच्छा के अनुरूप कृषि विभाग ने कुल 2513 एमओयू में से 715 को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है, जो 28 प्रतिशत से अधिक है। अब तक 8469 करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है और इस माह 2300 करोड़ रुपये के अतिरिक्त एमओयू क्रियान्वित होने की संभावना है। इससे कृषि क्षेत्र की क्रियान्विति का आंकड़ा शीघ्र ही 30 प्रतिशत से ऊपर पहुंच सकता है। कृषि विपणन, उद्यानिकी, कृषि विभाग और राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था से जुड़े क्षेत्रों में सबसे अधिक एमओयू हुए थे। संख्या के लिहाज से इंडस्ट्रीज सेक्टर के बाद कृषि क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का बड़ा कदम, अब 1 महीने की किरायेदारी भी होगी रजिस्टर
बड़े प्रोजेक्ट्स से कृषि को मिल रहा नया आयाम
कृषि क्षेत्र में कई बड़े निवेश धरातल पर उतरने लगे हैं। बूंदी में कांधारी ग्लोबल बेवरेज कंपनी कोका-कोला ब्रांड के ज्यूस, डेयरी उत्पाद और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की यूनिट के लिए 1010 करोड़ रुपये निवेश कर रही है। इसी जिले में गोपाला स्प्रिट्स कंपनी 438 करोड़ से स्पिरिट व ब्रूअरी प्लांट स्थापित कर रही है। बारां में केर्या केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स 370 करोड़ की लागत से अंग्रेजी व देशी शराब तथा ईएनए उत्पादन की डिस्टिलरी प्लांट लगा रही है। कोटा में गोयल वेज ऑयल्स लिमिटेड 225 करोड़ से एग्रो-बेस्ड मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर रही है, जबकि श्रीगंगानगर में बरमाल्ट माल्टिंग इंडिया कंपनी 204 करोड़ से जौ की सफाई, ग्रेन ग्रेडिंग और माल्ट निर्माण का प्रोजेक्ट चला रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीएम के निर्देशों से तेज हुई क्रियान्विति
कृषि क्षेत्र में कुल निवेश राशि 44,677 करोड़ रुपये की है, जिसमें से 2418 एमओयू अकेले मार्केटिंग विभाग और बोर्ड से जुड़े हैं। अब तक 715 एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है, जो लगभग 28.45 प्रतिशत है। कृषि विपणन विभाग के निदेशक राजेश चौहान जिलों में जाकर निवेशकों से मीटिंग कर समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। खुद की जमीन वाले एमओयू पहले क्रियान्वित हो रहे हैं, जबकि बिना जमीन वालों के लिए मंडियों और अन्य स्थानों पर भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान बनेगा देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब
सीएम भजनलाल शर्मा की नेतृत्व क्षमता से मजबूत हो रहा राजस्थान
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के दृढ़ संकल्प और सक्रिय प्रयासों से राइजिंग राजस्थान समिट के एमओयू न केवल कागजों पर सिमटे रहे, बल्कि तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। कृषि क्षेत्र की यह सफलता राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और किसानों-निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
