SpiceJet: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही उत्सव और खुशियों का माहौल बनने लगा है।
SpiceJet: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही उत्सव और खुशियों का माहौल बनने लगा है। इस खास मौके पर, अगर आप अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Shri Ram Temple) के दर्शन के साथ अपनी दिवाली को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो स्पाइसजेट (SpiceJet) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। इस एयरलाइन ने 4 बड़े शहरों से अयोध्या के लिए स्पेशल डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
चार प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स
स्पाइसजेट (SpiceJet) ने दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से अयोध्या के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप स्पेशल दिवाली फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। ये उड़ानें 8 अक्टूबर 2025 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या पहुंचकर भगवान राम की जन्मभूमि में त्योहार मनाने का मौका मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मुंबई से भी उड़ानों की योजना
स्पाइसजेट मुंबई से भी अयोध्या के लिए उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रहा है, ताकि फेस्टिव और विंटर सीजन में यात्रियों को और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। इन नए रूट्स के जरिए एयरलाइन अपने डोमेस्टिक नेटवर्क को और मजबूत करने के साथ-साथ त्योहारी सीजन में यात्रा को सुगम, किफायती और सभी के लिए सुलभ बनाने की कोशिश कर रही है।
स्पाइसजेट के अधिकारी का बयान
स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर डेबोजो महारशी (Debojo Maharshi) ने कहा, ‘दिवाली से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता कि श्रद्धालु और पर्यटक भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा करें। हमारी नई दैनिक उड़ानें दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों से अयोध्या तक आसान और किफायती यात्रा सुनिश्चित करेंगी। हमारा लक्ष्य है कि यात्री इस पवित्र शहर में सबसे दिव्य माहौल में दिवाली का उत्सव मना सकें।’
ये भी पढ़ेंः Layoff: अमेरिकी टेक कंपनी ने सिर्फ़ 4 मिनट में सैकड़ों इंजीनियरों की नौकरी छीन ली
एअर इंडिया ने शुरू की दिल्ली-मनीला फ्लाइट
दूसरी ओर, अगर आप दिवाली के दौरान विदेश भ्रमण का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए भी एक नई सुविधा शुरू हुई है। एअर इंडिया ने हाल ही में दिल्ली से मनीला (फिलीपींस की राजधानी) के बीच नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की है। यह उड़ानें एयरबस A321LR एयरक्राफ्ट से संचालित की जा रही हैं, जिनमें यात्रियों के लिए बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकॉनमी और इकॉनमी क्लास तीनों विकल्प उपलब्ध हैं।
