Shark Attack: समंदर की खूबसूरती के पीछे छिपा उसका खतरनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है।
Shark Attack: समंदर की खूबसूरती के पीछे छिपा उसका खतरनाक (Dangerous) चेहरा एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल एक दिल दहला देने वाला वीडियो शार्क (Sharks) के भयावह हमले को दिखा रहा है, जिसमें एक युवक समुद्र में जिंदा निगल लिया गया। यह वीडियो इंटरनेट पर सनसनी बन चुका है और लोगों को समुद्र के इस शिकारी की ताकत का अहसास करा रहा है। देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो….
वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
आपको बता दें कि वायरल वीडियो (Viral Video) में एक व्यक्ति समुद्र में गिर जाता है और अपनी जान बचाने के लिए तैरते हुए संघर्ष करता है। तभी एक शार्क तेजी से उसकी ओर बढ़ती है और कुछ ही पलों में उस पर हमला कर देती है। शख्स बार-बार बचने की कोशिश करता है, लेकिन शार्क (Sharks) की ताकत और तेजी के आगे वह बेबस नजर आता है। अंत में शार्क उसे पूरी तरह अपना शिकार बना लेती है। यह भयावह घटना पास की एक नाव से रिकॉर्ड की गई, जिसमें शार्क को व्यक्ति के शरीर के हिस्सों को चबाते और फिर उसे पूरी तरह निगलते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः UPI: UPI के लिए नई गाइडलाइन, 1 अगस्त से बदल जाएगा नियम
लोगों ने बनाया वीडियो, मदद नहीं की
वीडियो में दिखता है कि आसपास मौजूद लोग इस भयानक मंजर को सिर्फ कैमरे में कैद करते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इस घटना ने समुद्र की खतरनाक प्रकृति को एक बार फिर उजागर किया है, जिसे अक्सर शांत और सुंदर माना जाता है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @RadioGenoa अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 94 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर हजारों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह शार्क का हमला बेहद डरावना था, उसने बेरहमी से इंसान को खत्म कर दिया।’ एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘लोग कितने असंवेदनशील हैं, मदद करने की बजाय वीडियो बना रहे थे।’ तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, ‘ऐसा भयानक हमला मैंने पहले कभी नहीं देखा।’
ये भी पढ़ेंः Bad News: 2025 तक AI खा जाएगा ज्यादातर नौकरी, सिर्फ़ बचेंगे ये काम!
समंदर की शांति के पीछे छिपा है मौत का सन्नाटा
शार्क (Sharks) को समुद्र का शेर कहा जाता है, क्योंकि इसका शिकार बच निकलने की संभावना न के बराबर होती है। यह वीडियो न केवल शार्क की ताकत को दर्शाता है, बल्कि यह भी चेतावनी देता है कि समुद्र में सावधानी बरतना कितना जरूरी है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि समुद्र की शांति के पीछे उसका खतरनाक रूप छिपा हो सकता है।
