Shani Grah

Shani Grah: 2025 में शनि के प्रभाव से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Trending Vastu-homes
Spread the love

Shani Grah: शनि के प्रभाव से इस साल इन 3 राशियों के जातक की बदल जाएगी किस्मत

Shani Grah 2025: हिंदू धर्म में ग्रहों की चाल का बहुत महत्व बताया गया है। ग्रहों के चाल का सीधा असर मानव जीवन पर देखने को मिलता है। इन्हीं ग्रहों में एक ग्रह हैं शनि। ज्योतिष में शनि ग्रह बहुत खास महत्व रखते हैं। ज्योतिष (Astrology) के अनुसार ज्योतिष कर्म भाव के स्वामी होते हैं। शनि देव (Shani Dev) राशि, नक्षत्र, वक्री, मार्गी होने के साथ-साथ उदय और अस्त भी होते हैं। जब शनि (Shani) की शक्तियां कम हो जाती हैं या शनि प्रभावहीन हो जाते हैं, तो वो अस्त अवस्था में चले जाते हैं। शनि के अस्त का शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव जातकों 12 राशियों के जातकों पर समय समय पर देखने को मिलता है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि साल 2025 में कब से कब तक शनि अस्त रहेंगे। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि कौन सी हैं वो तीन राशियां, जिनके जातकों के ऊपर शनि के अस्त का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: जानिए किस दिशा में होना चाहिए डाइनिंग टेबल? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

Pic Soial media

जानिए कब से कब तक अस्त रहेंगे शनि

वैदिक पंचांग की गणना की मानें तो 28 फरवरी 2025 से लेकर 9 अप्रैल 2025 तक शनि अस्त रहेंगे। इस समय शनि देव कुंभ राशि में होंगे। साल 2025 में 29 मार्च को रात 10 बजकर 01 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

इन 3 राशियों के जातकों की बदल जाएगी किस्मत

कर्क राशि

कर्क राशि (Cancer Sign) के लोगों के लिए कर्मफल दाता शनि की विशेष कृपा होगी। इस राशि के सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ करेंगे, जिसके बाद वो उनकी सैलरी बढ़ाने के बारे में बॉस से चर्चा कर सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उन्हें साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उम्रदराज जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ऑफिस में तरक्की चाहिए तो अपनी डेस्क पर रख दें ये चीजें!

वृषभ राशि

शनि का अस्त होना वृषभ राशि (Taurus Horoscope) के जातकों की किस्मत बदल देगा। इस राशि के लोगों के काफी समय से रुके सभी काम धीरे धीरे पूरे हो जाएंगे। शनि देव की विशेष कृपा से व्यापार में अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में तरक्की के योग बन रहे हैं। उम्रदराज जातकों को सर्दी-जुकाम और दूसरी बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। बिजनेसमैन की अहम डील के पूरा होने से बिजनेस का विस्तार होगा। सिंगल जातकों के लिए किसी खास दोस्त के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृषभ और कर्क राशि के जातकों के साथ ही वृश्चिक राशि के लोगों के ऊपर भी शनि के अस्त का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। जिस कार्य के पूरा होने का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे, वह इस दौरान पूर्ण हो जाएगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करना इस समय बिजनेसमैन के लिए सही रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे यदि आप पूरा करते हैं, तो उसके बाद आपकी सैलरी बढ़ाने के बारे में बॉस विचार कर सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने से दुकानदारों का आर्थिक पक्ष बेहतर होगा।