Punjab सरकार ने पशुपालकों की देखभाल करने वालों के लिए एक डिजिटल पहल शुरू की है।
Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए कदम उठा रही है, वहीं नागरिकों के जीवन स्तर को आसान और सुविधाजनक बनाने के प्रयासों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने पशुपालकों की देखभाल (Care of Livestock) करने वालों के लिए एक डिजिटल पहल (Digital Initiatives) शुरू की है।
ये भी पढ़ेः Punjab: सरकार ने लोहड़ी बंपर की इनामी राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की: Harpal Cheema

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि पंजाब सरकार (Punjab Government) ने यूट्यूब पर ‘पशुपालन विभाग, पंजाब’ नाम से विभाग का एक आधिकारिक चैनल और फेसबुक पेज बनाया है। इस पहल की जानकारी पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) का उद्देश्य राज्य के पशुपालकों को सटीक और प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से राज्य के पशुपालकों को अब एक क्लिक में सारी जानकारी मिल सकेगी।

पशुपालकों की प्रोडक्टिविटी में होगा सुधार
मंत्री गुरमीत खुड्डियां (Minister Gurmeet Khudian) ने बताया कि इस चैनल और फेसबुक पेज पर हर सोमवार को पशुपालन से संबंधित लाइव सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विशेषज्ञ पशुपालकों के सवालों का उत्तर देंगे। इस लाइव सत्र के जरिए विशेषज्ञों और किसानों के बीच सीधे संवाद से राज्य में पशुपालकों की प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Minister Gurmeet Singh Khuddian) ने यह भी बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों तक किफायती और नैतिक पशुपालन की प्रैक्टिस को पहुंचाना है, जिससे किसानों को अपनी दैनिक गतिविधियों, वैक्सीनेशन, पशुओं की बीमारियों की रोकथाम, जैव सुरक्षा उपायों और बेहतर फूड प्रैक्टिस के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार ने ऑनलाइन NRI मिलनी में 100 से अधिक शिकायतों का समाधान किया
किसानों के लिए जरूरी जानकारी
इस चैनल और फेसबुक पेज पर किसानों (Farmers) को पशुओं में होने वाली बीमारियों के नैदानिक लक्षण, रोकथाम और नियंत्रण उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, किसानों को आम जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के बारे में भी बताया जाएगा। इस डिजिटल पहल (Digital Initiatives) से राज्य के पशुपालकों को अत्याधुनिक जानकारी मिलने के साथ ही पशुपालन की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
