Shani Dev

Shani Dev: शनि देव की ये दो प्रिय राशियां..हमेशा बरसती है कृपा!

Trending Vastu-homes
Spread the love

Shani Dev: इन दो राशियों के लोगों की बदलेगी किस्मत, शनि देव की मिलेगी विशेष कृपा

Shani Dev: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय के देवता और कर्मों के फलदाता माना जाता है। मान्यता है कि शनि देव लोगों को अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि देव (Shani Dev) की कृपा जिस पर बरसती है, उसका जीवन खुशहाल और समृद्ध हो जाता है, जबकि जिन पर उनकी टेढ़ी दृष्टि पड़ती है, उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन कर चुके हैं। इस समय शनिदेव मीन राशि (Pisces) में उपस्थित हैं। इस राशि में शनिदेव अगले ढाई साल तक रहने वाले हैं। शनिदेव के मीन राशि (Pisces) में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से छुटकारा मिल गया है। वहीं, मेष राशि (Aries) के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू हुई है। शनिदेव के राशि परिवर्तन से न केवल मकर राशि के जातकों को फायदा हो सकता है, बल्कि दो अन्य राशि के जातकों पर भी शनिदेव मेहरबान रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी का सूखना ..किस बात की तरफ़ इशारा करता है?

Pic Social Media

शनिदेव की कृपा से इन राशियों की बिगड़ी किस्मत बन जाएगी। साथ ही करियर और कारोबार में भी सफलता देखने को मिलेगी। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही पैसों की समस्या भी दूर होगी। कुल मिलाकर कहें तो आने वाले समय में इन दो राशियों को लाभ ही लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं..

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तुला राशि

न्याय के देवता शनिदेव तुला राशि (Libra) पर अगले 2.5 साल तक मेहरबान रहने वाले हैं। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। शनि गोचर के साथ ही आपके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। करियर और कारोबार में इस राशि के लोगों को सफलता मिलेगी। पेट संबंधी समस्या खत्म होगी। सेहत पर आप विशेष ध्यान देंगे। खाने-पीने में रूचि बढ़ेगी। शत्रुओं में आपका डर बना रहेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मान-सम्मान में भी इजाफा होगा। धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी। धार्मिक कामों में आप लिप्त रहेंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। राजकीय कद बढ़ेगा। जगत की देवी मां दुर्गा और शनिदेव की पूजा करें। साथ ही शनिवार के दिन अवश्य दान करें। आपका अवश्य ही कल्याण होगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: भूलकर भी सुबह न देखें ये चीजें, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ जाएंगे!

वृष राशि

वृष राशि (Taurus) के जातकों को बहुत ही जल्द शुभ फल मिलने वाला है। शनिदेव की कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर आपको जीत मिलेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। योग एवं साधना के जरिए से काम में एकाग्रता बढ़ेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ पैसा वापस आ जाएगा। धन-संपत्ति में भी बढ़ोत्तरी होगी। अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा आपको मिल जाएगा। इससे आपका ठप हुआ कारोबार भी अच्छा हो जाएगा। गुरु की कृपा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक कर्मों में लिप्त रहें। आपका कल्याण होगा। सरकारी तंत्र से भी आपको लाभ मिल सकता है। सरकार से किसी प्रकार का मुआवजा मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। निवेश से मुनाफा होगा। वाहन सुख के भी संकेत मिल रहे हैं। मान-सम्मान, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। अच्छे लोगों से दोस्ती होगी। सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।