‘बाबा’ ने आजतक का मोह त्यागा..नई पारी का ऐलान जल्द

TV

आजतक डिजिटल की कमान संभाल रहे पाणिनी आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि पाणिनी जल्द ही अपनी नई पारी का ऐलान कर सकते हैं। पाणिनि आनंद टीवी टुडे ग्रुप के साथ पिछले 7 साल से जुड़े थे। पाणिनी ने बतौर डिप्टी एडिटर (डिजिटल) जॉइन किया था। बाद में संस्थान ने उन्हें प्रमोशन का तोहफा देते हुए एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर प्रमोट कर दिया।

सौ. सोशळ मीडिया

‘इंडिया टुडे’ समूह से पहले पाणिनि ‘कैच न्यूज’ के साथ बतौर सीनियर असिसटेंट एडिटर जुड़े हुए थे। यहां वह राज्यसभा टीवी से पहुंचे थे। राज्यसभा टीवी में वह न्यू मीडिया डिपार्टमेंट के हेड थे।

करीब दो दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे पाणिनि आनंद के अपने करियर की शुरुआत बीबीसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से की थी।   2004-2006 तक वे बीबीसी में बतौर कंट्रीब्यूटर जुड़े और उसके बाद 2006-2010 तक वह बीबीसी हिंदी में बतौर कॉरेस्पॉन्डेंट/प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत रहे थे।

यहां करीब 6 साल काम करने के बाद पाणिनी 2010 में सहारा मीडिया से जुड़े। जहां उन्होंने वेब डिवीजन को हेड किया।  2011 में उन्हें सीएसडीएस की फेलोशिप मिली। उसके बाद 2012 में उन्होंने बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट आउटलुक (अंग्रेजी) मैगजीन के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाई।

पाणिनी आनंद शानदार लेखक के साथ एक कवि, ब्लॉगर और थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर भी जाने जाते हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से पाणिनी आनंद को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Panni anand, Aajtak Digital, Khabrimedia, Breaking News, Digital Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism