मल्टी टैलेंटेड प्रोड्यूसर सरोज झा का ‘रहस्य’

TV

सरोज झा(Saroj jha) न्यूज़ नेशन में प्रोग्राम प्रोड्यूसर, इतनी कम उम्र में इतनी जगह काम और अवॉर्ड वाकई हैरान करने वाली है। सरोज झा न्यूज नेशन(News Nation) के चर्चित प्रोग्राम ‘रहस्य’(Rahasya) के प्रोग्राम प्रोड्यूसर हैं जबकि शो को लीड करते हैं कुमार विनोद।

2008 में नलिनी सिंह के चैनल आंखो देखी बतौर एंकर करियर की शुरुआत करने वाले सरोज झा 3 सालों तक चैनल के साथ जुड़े रहे। उसके बाद सरोज झा नौकरी छोड़कर FILM & TELEVISION INSTITUTE OF INDIA (FTII) पुणे चले गए। डायरेक्शन का कोर्स करने के बाद सरोज को मुंबई में  Midsummer Midnight Mumbai में डायरेक्शन का मौका मिला। हालांकि फिल्म ज्यादा नहीं चली लेकिन सरोज के डायरेक्शन को सराहा गया। उसके बाद सरोज ने फिल्म छोड़कर OPTIMYSTIX ENTERTAINMENT के बैनर तले टीवी सीरियल ‘छन-छन’ में भी डायरेक्शन किया।

फिल्म और टीवी के बाद सरोज झा डॉक्यूमेंट्री के फील्ड में उतर गए। और दिल्ली स्थित प्रोडक्शन हाउस के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने लगे। डॉक्यूमेंट्री के बाद 2018 में सरोज झा फाइनली दिल्ली शिफ्ट हो गए और न्यूज़ 24 का हिस्सा बने। 3 साल तक स्पेशल प्रोग्रामिंग में  काम करने के बाद सरोज टीवी9 भारतवर्ष का हिस्सा बन गए। और 1 साल के बाद सरोज ने न्यूज नेशन में एंट्री ली।

सरोज झा डॉक्यूमेंट्री के मास्टर माने जाते हैं। काबिलियत की वजह से सरोज झा को दर्जनों अवॉर्ड मिल चुके हैं।

खबरी मीडिया की तरफ से सरोज झा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Saroj Jha, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *