Sanjay Kapoor

Sanjay Kapoor: संजय कपूर की दोनों बीवियों के बच्चों को नहीं मिलेगी कौड़ी, जानिए कौन होगा मालामाल?

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Sanjay Kapoor के निधन के बाद अब यह बड़ा सवाल है कि उनके 31 हजार करोड़ रुपये के साम्राज्य का वारिस कौन होगा?

Sanjay Kapoor: प्रख्यात उद्योगपति संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के निधन के बाद उनकी 31,000 करोड़ रुपये की बिजनेस साम्राज्य और 10,300 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति के वारिस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार के भविष्य और संपत्ति के बंटवारे की जानकारी अब सामने आ रही है। संजय कपूर ने 2015 में अपने पिता सुरिंदर कपूर के निधन के बाद सोना कॉमस्टार के चेयरमैन का पद संभाला था। लेकिन अब सवाल यह है कि उनकी संपत्ति और बिजनेस का मालिक कौन होगा? क्या उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों को इसका कोई हिस्सा मिलेगा? आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की प्रमुख कंपनी सोना कॉमस्टार है, जिसकी कमान उन्होंने 2015 में अपने पिता के निधन के बाद संभाली थी। उस समय से लेकर अब तक उन्होंने कंपनी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया और वर्तमान में इसकी मार्केट वैल्यू लगभग 31,000 करोड़ आंकी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Google: इंजीनियर्स और दूसरे कर्मचारियों को गूगल का नया फरमान

बच्चों को नहीं मिलेगा कंपनी में हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की ज़िंदगी में तीन शादियां रही हैं करिश्मा कपूर, नंदिता महतानी और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव हैं। संजय कपूर की किसी भी संतान चाहे वो उनकी पहली पत्नी करिश्मा कपूर से हुए दो बच्चे हों या तीसरी पत्नी से हुआ बेटा को कंपनी में कोई भागीदारी नहीं मिलेगी। इसका कारण यह है कि संजय कपूर के ये तीनों बच्चे कंपनी के कामकाज में कभी शामिल नहीं रहे।

क्या बच्चों को कुछ भी नहीं मिलेगा?

कंपनी से बच्चों को कोई हिस्सा नहीं मिलेगा, लेकिन संजय कपूर ने अपने जीवनकाल में ही अपने तीनों बच्चों के लिए प्रॉपर्टी और निवेश की व्यवस्था कर दी थी।

  • करिश्मा कपूर से तलाक के समय उन्होंने मुंबई में एक फ्लैट
  • हर महीने 1 लाख बच्चों के खर्च के लिए एलिमनी
  • और 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स अपने बच्चों के नाम कर दिए थे।

फोर्ब्स के अनुसार, संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पर्सनल नेटवर्थ लगभग 10,300 करोड़ रुपये थी, जिसमें से बड़ा हिस्सा अब उनकी मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर के पास जाएगा।

Pic Social Media

कंपनी की कमान बहनों के हाथ में

अब संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के निधन के बाद कंपनी की कमान उनकी दो बहनों मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी के हाथ में सौंपी जाएगी। वहीं कंपनी का संचालन करेंगी और आगे की रणनीतियां तय करेंगी। यह फैसला पहले से तय किया गया था, क्योंकि संजय कपूर चाहते थे कि कंपनी ऐसे लोगों के हाथ में रहे जो व्यवसाय की समझ रखते हों और पहले से जुड़े रहे हों।

सोना कॉमस्टार का भविष्य

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के निधन के बाद सोना कॉमस्टार के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि संजय का विजन और मूल्य कंपनी को आगे ले जाएंगे, और संचालन में कोई बदलाव नहीं होगा। फिलहाल, संजय की बहनें और बोर्ड कंपनी को स्थिर रखने की दिशा में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः TCS: TCS में काम करने वाले इंजीनियर्स ये ख़बर ज़रूर पढ़ें

बता दें कि संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की 31,000 करोड़ रुपये की कंपनी और 10,300 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति का प्रबंधन अब उनकी बहनों और पत्नी प्रिया सचदेव के हाथों में होगा। करिश्मा कपूर के बच्चों को पहले से दिए गए बॉन्ड्स और मासिक आय के अलावा अतिरिक्त संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना नहीं है। संजय की संपत्ति और कंपनी का भविष्य अब उनके परिवार के अन्य सदस्यों के फैसलों पर निर्भर करेगा।