MI की कप्तानी से इसलिए हटाये गए रोहित शर्मा,कोच ने तोड़ी चुप्पी

क्रिकेट WC खेल

MI: आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने अपने चैंपियन कप्तान को कप्तानी से हटाकर गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर के हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई ने अपना नया कप्तान बना दिया जिसके बाद से मुंबई इंडियंस के इस फैसले ही हर तरफ आलोचना होने लगी और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाने की वजह हर कोई जानने की कोशिश करने लगा।
ये भी पढ़ेंः इंग्लैंड टीम में शामिल हुआ ये धांसू गेंदबाज, विश्व रिकॉर्ड से चंद कदम है दूर

Pic Social Media

लेकिन अब जब आईपीएल के शुरू होने में महीने भर का समय बचा है तब मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित के कप्तानी से हटाया जाने की वजह पर चुप्पी तोड़ते हुए पूरी जानकारी दी है।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रोहित को हटाने के विषय में टीम के मुख्य कोच बाउचर ने बात की। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट की तरफ से लिया गया ये निर्णय पूरी तरह से क्रिकेटिंग फैसला था। उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से यह पूरी तरह से एक क्रिकेटिंग फैसला था। हमने हार्दिक को बतौर खिलाड़ी टीम में वापस लाने के लिए विंडो पीरियड देखा। मेरे अनुसार, मुंबई इंडियंस में यह ट्रांजिशन फेज है। ज्यादातर भारतीय लोग ये नहीं समझ पाते हैं। लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन भावनाओं को इन सबसे दूर रखना पड़ता है। यह सिर्फ क्रिकेटिंग फैसला है और मुझे लगता है कि इससे रोहित शर्मा का बेस्ट निकल कर आएगा। उन्हें क्रीज पर जाकर रन बनाने का आनंद लेने दीजिए।

Pic Social Media

बाउचर ने इस फैसले के पीछे आईपीएल के गैर-क्रिकेट पक्ष को एक कारण बताया। उन्होंने इसके पीछे आईपीएल में रोहित की फैन फॉलोइंग और आईपीएल की चकाचौंध को वजह बताया है। उन्होंने कहा कि वह रोहित के कंधों पर कम जिम्मेदारियां रखना चाहते थे और पिछले कुछ सत्रों में बल्ले से अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए संघर्ष करने के बाद एक बल्लेबाज के रूप में अपने समय का आनंद लेने देना चाहते थे। बाउचर ने कहा- मेरे कहने का मतलब है कि मैंने जिन चीजों के बारे में बात की है उनमें से एक यह है कि जब आप आईपीएल में उतरते हैं तो बहुत सारी चीजें चल रही होती हैं।

Pic Social Media

बाउचर ने इस पॉडकास्ट में रोहित के उत्तराधिकारी हार्दिक की प्रशंसा की। हार्दिक को 2022 आईपीएल सीजन के ऑक्शन से पहले पहले गुजरात टाइटन्स ने चुना था। 2022 में हार्द‍िक की कप्तानी में ही गुजरात चैंम्प‍ियंस बनी थी। बाउचर ने कहा, ‘वह मुंबई इंडियंस का लड़का है, वह दूसरी फ्रेंचाइजी में गया, पहले साल खिताब जीता, दूसरे साल उपविजेता रहा। इसलिए जाहिर तौर पर उसमें शानदार लीडरश‍िप है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया की कप्तानी संभालने से पहले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया था। रोहित शर्मा को भी एमएस धोनी की तरह ही आईपीएल का सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। रोहित के अलावा धोनी ने भी आईपीएल में सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब जीता चुके हैं।