रोहित के कप्तानी छोड़ते ही मुंबई के घटे 1.5 लाख फॉलोअर्स

Trending खेल

IPL: आईपीएल 2024 शुरू होने में अभी 6 महीने का समय बचा है लेकिन उससे पहले ही आईपीएल (IPL) का ये सीजन काफी चर्चा में आ गया है और इसी का नतीजा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स घट गए है।

ये भी पढ़ेः हार्दिक के कप्तान बनते ही सूर्या का टूटा दिल,सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

Pic Social Media

दरअसल जब से रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया है तभी से सालों से रोहित की वजह मुंबई को सपोर्ट करने वाले उनके प्रसंसक काफी नाराज है और उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की है जिसका नतीजा है कि मुंबई के डेढ़ लाख फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर कम हो गए है।

एकाएक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स कम होने से एक बात तो साफ हो गई है कि फैंस को उनका ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस के लिए अब तक सबसे सफल कप्तान रहे, लेकिन फिर भी उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक को टीम की कमान सौंपी जाना वाकई चौंकाने वाला है।

हिटमैन ने 2013 से मुंबई की कमान संभालनी शुरू की थी, जिसके बाद से उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच आईपीएल खिताब जितवाए। मुंबई इंडियंस सबसे जल्दी और सबसे पहले आईपीएल के पांच ट्रॉफी जीतने वाली टीम थी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल कप अपने नाम किया था।

मुंबई इंडियंस के फैंस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा जाने से ज्यादा उसके तरीके से नाराज हैं। फैंस का मानना है कि रोहित को जो रिस्पेक्ट मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। फैंस का गुस्सा इसी वजह से और भी ज्यादा है। हालांकि रोहित शर्मा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जिसका सभी को इंतजार है।