IPL 2025

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ को चटाई धूल, जानिए कौन बना जीत का हीरो?

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने लखनऊ को रौंदा, जानिए किस गेंदबाज के आगे ढ़ेर हुई KKR?

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन का विशाल स्कोर बना दिया। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शानदार बल्लेबाजी की। प्रभसिमरन ने 91 रनों की पारी खेली। इसके बाद अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो गया और जल्दी-जल्दी सभी आउट हो गए। लखनऊ ने 20 ओवर्स में मात्र 199 रन बनाए और टीम मुकाबला 37 रनों से हार गई। पंजाब के लिए अर्शदीप और प्रभसिमरन सबसे बड़े हीरो साबित हुए।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: कोलकाता और राजस्थान के बीच आखिरी गेंद तक रोमांचक टक्कर, जानें किसको मिली जीत

अर्शदीप की घातक गेंदबाजी

रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में धर्मशाला (Dharamshala) के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की 91 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 45 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए। बता दें कि यह पंजाब का आईपीएल में चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, धर्मशाला (Dharamshala) में टीम ने 2011 के बाद पहली बार 200 का आंकड़ा पार की है। इससे पहले पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ दो विकेट खोकर 232 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ मात्र 199 रन ही बना सकी। उनके लिए आयुष बडोनी ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब के लिए अर्शदीप ने तीन और उमरजई ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

अपने 11 मुकाबलों में से 7 मैचों में जीत हासिल करके पंजाब की टीम अंक तालिका में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट +0.376 हो गया है। वहीं, लखनऊ सत्र की छठी हार के साथ सातवें पायदान पर है। उनके खाते में 10 प्वाइंट हैं और नेट रन रेट -0.469 हो गया। शीर्ष पर 16 अंकों के साथ आरसीबी है जबकि मुंबई और गुजरात 14-14 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: चेन्नई और RCB के बीच आखिरी ओवर तक सांसें थाम देने वाला मुकाबला, जानिए किसने मारी बाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। टीम ने 58 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। एडेन मार्करम (13), मिचेल मार्श (0), निकोलस पूरन (6) और ऋषभ पंत (18) प्रभावित नहीं कर सके। ऐसे में मोर्चा आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 81 रन की बड़ी साझेदारी हुई। इस दौरान समद 24 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं, आयुष बडोनी 74 रनों की अच्छी पारी खेली। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आवेश खान और प्रिंस यादव क्रमश: 19 और एक रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) की 48 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 237 रन का लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा। इस मैच में पंजाब की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। आकाश सिंह ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बना सके थे। इसके बाद मोर्चा प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लिस को आकाश सिंह ने ही पवेलियन की राह दिखाई। वह एक चौके और चार छक्के की सहायता से 30 रन बनाकर आउट हुए।

प्रभसिमरन की शानदार पारी

50 पर दो विकेट गंवा चुकी पंजाब को श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने संभाला। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। दिग्वेश राठी ने कप्तान अय्यर को मयंक यादव के हाथों कैच आउट कराया। वह 25 गेंदों में 45 रन बनाकर लौटे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह 9 रन से अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। लखनऊ के खिलाफ उनके बल्ले से छह चौके और 7 छक्के आए। पंजाब के लिए नेहल वढेरा ने 16 रन बनाए जबकि शशांक और स्टोइनिस क्रमश: 33 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिए जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली।