रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले T20 में बने पहले खिलाड़ी

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के अपने चौथे मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में 27 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया।
ये भी पढ़ेः IPL सुरक्षा में बड़ी चूक, विराट के साथ दूसरी बार हो गया ये कांड

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

मुंबई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के 49 रन और टीम डेविड के 45 रन की तो ईशान किशन की 42 रनों की बदौलत 20 ओवर में 234 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर दिल्ली के सामने खड़ा किया। 235 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 205 रन ही बना सकी।

मुंबई की जीत में रोहित शर्मा ने अपने इस पारी के दम पर कई नए रिकॉर्ड भी बनाये। रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रनों का आंकड़ा छू लिया है। इससे पहले रोहित शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। आईपीएल मैचों में रोहित शर्मा 2 टीमों के खिलाफ 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों के अलावा किसी अन्य ने यह कारनामा नहीं किया है।

Pic Social Media

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा कुल 9 बाउंड्री लगाने के साथ टी20 क्रिकेट में अब 1508 बाउंड्री हो गए हैं, जिसके बाद रोहित इस फॉर्मेट में पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिनके नाम 1500 से अधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ेः IPL 2024: DC को हरा MI ने दर्ज की पहली जीत, रोहित- रोमारियो ने खेली आतिशी पारी

रोहित के बाद टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम पर कुल 1486 बाउंड्री हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक कुल 2196 बाउंड्री लगाई हैं।

Pic Social Media

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल – 2196
  • एलेक्स हेल्स – 1855
  • डेविड वॉर्नर – 1673
  • कायरन पोलार्ड – 1670
  • एरोन फिंच – 1557
  • रोहित शर्मा – 1508