Chhattisgarh News: ढाई साल में छत्तीसगढ़ में बने 10.60 लाख ग्रामीण आवास, देश में बना रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़
Spread the love

Chhattisgarh News: हैदराबाद, 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार को निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में सात प्रमुख कंपनियों ने राज्य में 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन प्रस्तावों के जरिए राज्य में 7,800 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य तेजी से विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है और यहां निवेशकों के लिए पूरी तरह अनुकूल माहौल तैयार किया गया है।

निवेशकों के लिए उद्योग अनुकूल माहौल

कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित दक्षिण भारत के कई बड़े उद्योगपति और कारोबारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के अलावा जापान और दक्षिण कोरिया में आयोजित निवेशक सम्मेलनों के माध्यम से राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार इन प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिंगल विंडो सिस्टम, बेहतर बुनियादी ढांचा और उद्योग-अनुकूल नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। साथ ही राज्य की भौगोलिक स्थिति भी उद्योगों के लिए बेहद अनुकूल है।

लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मध्य भारत में स्थित छत्तीसगढ़ सात राज्यों से जुड़ा हुआ है और 60 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच प्रदान करता है। मजबूत रेलवे नेटवर्क, भारतमाला परियोजना, एयर कार्गो सुविधाएं और खनिज संसाधनों की उपलब्धता राज्य को उद्योगों के लिए बेहतर विकल्प बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रीन स्टील और ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा ऊर्जा क्षेत्र में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

किन कंपनियों ने दिए निवेश प्रस्ताव

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सात कंपनियों को ‘इन्विटेशन टू इन्वेस्ट’ पत्र सौंपे। सबसे बड़ा प्रस्ताव हाइपरनेक्स्ट डाटा सेंटर लिमिटेड की ओर से मिला, जिसने 4,200 करोड़ रुपये निवेश कर भारत का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने की इच्छा जताई। इससे लगभग 250 रोजगार सृजित होंगे।

फीग्रेड एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने सीमेंट क्षेत्र में 2,912 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे करीब 4,000 रोजगार मिलने की संभावना है। निवाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने एआई, जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है।

इसके अलावा एसजी मार्ट लिमिटेड ने सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण में 700 करोड़ रुपये, सरवणा मिल्स ने टेक्सटाइल क्षेत्र में 528 करोड़ रुपये, काबरा ड्रग्स ने फार्मा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये और दिनशॉज़ डेयरी फूड्स ने डेयरी सेक्टर में 40 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है।

भविष्य के उद्योगों पर विशेष फोकस

इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में आईटी, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, एयरोस्पेस, रक्षा और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारियों ने कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। वहीं स्वामी नारायण गुरुकुल संगठन ने रायपुर के टाटीबंध में 650 बिस्तरों वाले चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के प्रस्ताव पर चर्चा की।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।