Republic Bharat: अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। चैनल के स्टार एंकर और 9 PM के होस्ट सैयद सुहेल (Syed Sohail) के इस्तीफा देते ही अब शो की जिम्मेदारी सीनियर एंकर मृदुल शर्मा(Mridul Sharma) को दे दी गई है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी(Arnab Goswami) का कहना है, ‘यह शो रिपब्लिक भारत की आत्मा है। यह निर्भीक, गहरा और जनता से सीधा जुड़ा हुआ है। मृदुल इस शो को वहां तक ले जाने की ऊर्जा और विश्वसनीयता रखते हैं, जहां इसे होना चाहिए।’
ये भी पढ़ें: Republic Bharat: रिपब्लिक भारत से बड़ा इस्तीफा, सीनियर एंकर सुहेल कहां जा रहे हैं?

अपने राष्ट्रवादी रुख और पैनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मृदुल शर्मा पहले भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘रिपब्लिक भारत’ के शो ‘न्यूज का एक्स-रे’ (News Ka X Ray) के जरिये भी दर्शकों का दिल जीता है।
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) के अनुसार, रिपब्लिक भारत की कोर एडिटोरियल टीम द्वारा तैयार और संचालित यह शो अपने 100 प्रतिशत न्यूज फ़ॉर्मेट और लगातार नंबर-1 रेटिंग के कारण बेहद लोकप्रिय है।
अपनी नई भूमिका के बारे में मृदुल शर्मा, का कहना है, ‘ यह मेरे लिए बेहद रोमांचक मौका है और मैं आभारी हूं कि मुझे यह शो होस्ट करने का अवसर मिला, जिसे रिपब्लिक भारत की कोर टीम ने शुरुआत से बनाया और संभाला है। मेरा वादा साफ है-भारत की कहानी, जैसी है वैसी, हर रात सीधे हमारे दर्शकों तक पहुंचाना।’
