Noida से दिल्ली..होली में मेट्रो की टाइमिंग पढ़ लीजिए

Trending गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली नोएडा

Metro News: नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले होली में मेट्रो की टाइमिंग (Timing) पढ़ लीजिए। होली के अवसर पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो पर यात्री (Passenger) सेवाएं 25 मार्च को दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी। नोएडा मेट्रो रेल निगम (NMRC) ने बताया कि दोपहर 2 बजे के बाद ट्रेन 15 मिनट की सामान्य अवधि पर उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ेः Delhi Metro में Happy Holi..वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम (Lokesh M) ने बताया कि होली के अवसर पर 25 मार्च दोपहर 2 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। मेट्रो ट्रेन सेवाएं एक्वा लाइन (Aqua Line) पर दोनों टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 2 बजे शुरू होंगी। और उसके बाद 15 मिनट की आवृत्ति पर सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

गाजियाबाद-दिल्ली मेट्रो सेवा

गाजियाबाद के मेट्रो यात्रियों (Metro Passengers) को दोपहर ढाई बजे से सेवाएं मिलेंगी। 25 मार्च को दोपहर ढाई बजे मेट्रो शुरू होगी। साथ ही रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। ढाई बजे से मेट्रो सेवा सामान्य दिनों की तरह रहेगी। वहीं, दिल्ली की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा ढाई बजे तक बंद रहेगी। ढाई बजे से मेट्रो सेवा सामान्य दिनों की तरह मिलेगी।