30 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः इन राशि के जातकों को शनि कर देंगे मालामाल..30 साल बाद अपने मूल त्रिकोण राशि में करेंगे प्रवेश

मेष राशि(Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला हो सकता है। आज ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी के साथ आपकी अनबन होने से नुकसान हो सकता है। आज का दिन मिश्रित फलकारक है और बेहतर होगा कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नएं संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला रहेगा और आज आपको अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी से विवाद हो सकते हैं। शाम के वक्‍त आपको सामाजिक संबंधों से लाभ होगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। परिवार में सभी के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज नौकरी और कारोबार में आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, आप मेहनत करके हर काम में सफलता पा सकते हैं। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ खुशी में बीतेगा।

कर्क राशि(Cancer) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में एक नयापन आएगा और आप शुभ कार्यों पर खर्च करेंगे, लेकिन धन संबन्धित मामले में आप किसी पर अधिक विश्वास ना करें। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। घर में आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं पर पूरा जोर देंगे। आपको परिवार में सदस्यों से किसी किए हुए वादे को समय रहकर पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों से आपको कोई निवेश संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। आपको परिवार के सदस्य की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप अपनों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बड़े सदस्यों से यदि आप कोई बात करें, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और धन सम्‍मान के मामले में सफलता मिलेगी। स्वजनों से सुख मिलेगा और पारिवारिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सभी का सहयोग और समर्थन आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपने कामों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। यदि विधार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी योजनाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा, तभी आप उनका लाभ ले सकेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा और आपके मन में कुछ कर दिखाने की उधेड़बुन होगी। अधिकारी वर्ग के लोगों से आपकी अच्‍छी साठ-गांठ रहेगी और आपको लाभ होगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होगा। निराशाजनक विचारों से बचें। संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। निजी मामलों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी पर अधिक विश्वास करना नुकसान देगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और व्यापार में तेजी आएगी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कामों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर चलना होगा, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट रहने के कारण भागदौड़ अधिक करनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको ग्रोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध में किसी प्रकार की अस्थिरता से आपको परेशानी हो सकती है। काम करने में मन नहीं लगेगा। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग और घर गृहस्थी के उपयोग की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप बड़ों की सीख और सलाह पर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। भावनात्मक मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण बात किसी दूसरे से शेयर न करें।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-30 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 30 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)