Holika Dahan:होलिका दहन की राख से करें ये वास्तु उपाय, दूर हो जाएंगे वास्तु दोष

Trending Vastu-homes

Holika Dahan: सनातन धर्म में होली ( Holi) के त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली के त्योहार का लोगों को बहुत ही ज्यादा बेसब्री से इंतजार है। वहीं, पंचांग के अनुसार, इस बार होली 25 मार्च के दिन, यानी कि सोमवार को सेलिब्रेट की जाएगी। इसके अलावा एक दिन पहले यानी कि 24 मार्च को होलिका दहन ( Holika Dahan) किया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र ( Jyotish Shastra) की मानें तो होलिका दहन की राख के उपायों के बारे में भी बताया गया है। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि होली के राख से वास्तु दोष कैसे दूर होते हैं। मान्यता अनुसार इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में खुसियों का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें: Holi 2024: होली के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न, सदैव बरसेगी कृपा


ऐसे में जानिए होली के राख से किए जाने वाले इन उपायों के बारे में:

होलिका राख से करें ये उपाय
होलिका दहन के बाद जो भी राख बच जाती है, यदि उसे लेकर घरों के कोनों में छिड़काव कर दें, तो ऐसा करने से हर प्रकार का वास्तु दोष दूर होता जाता है।

होली की राख बहुत ही ज्यादा पवित्र मानी जाती है। इसे यदि घर में रखते हैं तो राहु, केतु दोनों की ही बुरी नजरों से बचाव मिलता है। इसके अलावा बीमारियों का भी नाश हो जाता है।

हर प्रकार के नजर दोष को दूर करने के लिए होलिका दहन में एक पान में दो लौंग और एक बताशा रखकर अर्पित कर दें। इसके बाद होलिका दहन की राख लें और इसे अपने गले में धारण करें। इससे बुरे सपने और हर तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

यदि आपकी कुंडली में केतु और राहु कमजोर है, तो इसके कारण आपको कई सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए होलिका दहन के बाद थोड़े से राख को भगवान भोलेनाथ का नाम लेकर खुद के उपर छिड़क लें।

नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं और मिलने में समस्या आ रही तो नहाने के पानी में होलिका दहन के बाद थोड़ा सा राख मिला लें। ऐसा करने से हर तरह का स्ट्रेस दूर होता जाता है।